{"_id":"793df218582ee5ca619fcec4eaed7a5a","slug":"kareena-kapoor-s-movie-is-super-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना, रणबीर के नाम बना एक अनचाहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना, रणबीर के नाम बना एक अनचाहा रिकॉर्ड
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूर खानदान के लाड़ले भाई-बहन रणबीर कपूर और करीना कपूर के नाम एक ऐसा रिकार्ड बन गया है जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
ये रिकार्ड वर्ष 2013 के इतिहास में दर्ज हो गया है। इस साल हिट, फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों के लेखे-जोखे में अगर डिजास्टर फिल्मों की बात की जाए तो रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' और करीना कपूर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन
ये वो फिल्में हैं जो बड़े सितारों से सजी पर डिजास्टर साबित हुईं। इन दोनों बड़े सितारों के अलावा अन्य किसी नामी सितारे की फिल्म इस साल डिजास्टर साबित नहीं हुई है।
विज्ञापन
डिजास्टर फिल्मों में ऐसी फिल्मों का नाम जरुर है जिसमें कोई बड़ा सितारा नहीं था। करीना का हाल तो अपनी भाई की फिल्म से भी बुरा साबित हुआ 'गोरी तेरे प्यार में' तो सनी द्योल की 'सिंह साहब द ग्रेट' के आगे भी नहीं टिक पाई।
वैसे करीना पूर्व में भी 'टशन' जैसी डिजास्टर फिल्म दे चुकी हैं लेकिन तब इसके पिटने का कारण आईपीएल मैच बताए गए थे। लेकिन इस साल तो कोई बहाना भी नहीं है जिससे ये कहा जाए कि करीना की फिल्म के पिटने का कारण कुछ और ही था।