फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor new yellow look for summer

करीना कपूर खान का नया लुक, पीले रंग में खुद को ढक सेट किए समर स्टाइल गोल्स

Fri, 19 Apr 2019 08:36 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 19 Apr 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor new yellow look for summer
करीना कपूर - फोटो : Amar Ujala

फिल्म वीरे दी वेडिंग की हीरोइन यानी करीना कपूर इन दिनों हिन्दी सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग में व्यस्त हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अक्षय और करीना फिर से एक कपल की भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन


इसी फिल्म के बिजी शूटिंग शेड्यूल से टाइम निकाल करीना यहां नजर आईं। इस पीली ड्रेस में वह हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ऊपर से नीचे तक इन्होंने सिर्फ पीला रंग ही चढ़ा रखा है। आखिर करीना कपूर कुछ भी पहने, वही फैशन स्टेटमेंट बन ही जाता है। 
विज्ञापन


इस ऑफ शोल्डर टॉप के साथ पीली पैंट व पीले रंग के चीता प्रिंट वाले जूते पहने करीना का यह समर लुक सभी को बेहद पसंद भी आ रहा है। हालांकि करीना अक्सर मलाइका के साथ पार्टी करती या अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आती हैं। लेकिन काफी समय बाद वह ऐसे बाहर घूमते हुए नजर आईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म गुड न्यूज में करीना और अक्षय के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं ऐसी भी खबरें आ रहीं हैं, कि इस फिल्म से करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान भी डेब्यू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed