{"_id":"6936824e592fc73385009cd6","slug":"kareena-kapoor-khan-wishes-mother-in-law-sharmila-tagore-happy-birthday-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'हमेशा अम्मा के नक्शेकदम पर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'हमेशा अम्मा के नक्शेकदम पर...'
Mon, 08 Dec 2025 01:23 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:23 PM IST
सार
Sharmila Tagore Birthday: आज दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का 81वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
करनी कपूर-शर्मिला और सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विस्तार
करीना और शर्मिला का रिश्ता सचमुच बहुत प्यारा और सम्मान भरा है। यह बात आज करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साबित भी कर दी। करीना ने दिग्गज अभिनेत्री और अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के 81वें जन्मदिन पर एक खास पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
करीना का पोस्ट
करीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्यारी सासू मां।' पहली तस्वीर में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला के साथ हैं और शर्मिला छोटे जेह को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में करीना और शर्मिला साथ में टहल रही हैं, उस पर करीना ने लिखा - 'हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती हूं।' आखिरी तस्वीर में शर्मिला अपने पोते जेह के साथ पार्क में खेलती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर के बारे में
शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1944 को हुआ। उनका विवाहित नाम बेगम आयशा सुल्ताना है। उनका फिल्मी करियर छह दशकों से अधिक समय का रहा है। सिनेमा में उनके योगदान के लिए शर्मिला को फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारपद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शर्मिला को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर फिलहाल मेघना गुलजार की क्राइम-ड्रामा फिल्म 'दायरा' (Dayra) में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में हैं और इसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा, वह हाल ही में नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: ट्रैवल एंग्जायटी को लेकर करण जौहर का दिलचस्प पोस्ट, सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन