ट्रैवल एंग्जायटी को लेकर करण जौहर का दिलचस्प पोस्ट, सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
Karan Johar Travel Anxiety: हवाई यात्रा करने से पहले और बाद में करण जौहर के साथ क्या-क्या होता है। करण ने यात्रा के अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह उन्हें व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण ने आज इंस्टाग्राम पर एक हवाई जहाज की तस्वीर शेयर की और अपने ट्रैवल एंग्जायटी को लेकर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने इसे 'शैंपेन प्रॉब्लम' बताया, यानी अमीरों की परेशानी, लेकिन कहा कि बहुत से लोग इसमें खुद को देख पाएंगे।
करण ने लिखा कि उनके अंदर ये सारी अजीब आदतें हैं- जैसे कि हवाई अड्डे पर सबसे पहले पहुंचना पड़ता है, स्टाफ आने से भी पहले। इसके अलावा लाउंज में पासपोर्ट और बोर्डिंग पास 50 बार चेक करते हैं। और साथ ही प्लेन में बैठते ही पायलट से उड़ान का समय और मौसम की जानकारी का इंतजार करते हैं।
करण ने आगे लिखा कि अगर पायलट कह दे कि 'रास्ते में थोड़ी उछाल आएगी', तो पूरी उड़ान तनाव में गुजारते हैं। छोटी उड़ान में हर 10 मिनट में नक्शा देखते हैं, लंबी उड़ान में नींद की गोली खाकर सोने की कोशिश करते हैं।
करण ने आगे लिखा कि वह केबिन क्रू से बहुत अच्छे से व्यवहार करते हैं और बार-बार मुस्कुराकर थैंक यू बोलते हैं, ताकि इमरजेंसी में वो उन्हें बचाएं। लैंडिंग से एक घंटा पहले पूरी तरह तैयार हो जाते हैं और जैसे ही प्लेन रुके, सबसे पहले बाहर भागने की होड़ में लग जाते हैं।
करण की इस पोस्ट को कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने लाइक किया है। भावना पांडे ने लिखा, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं', मनीषा कोइराला ने लिखा, 'यह बहुत प्यारा है', सोफी चौधरी ने लिखा, 'उछाल को समुद्र की लहरों जैसा समझो', ऋतिक रोशन ने लिखा, 'मैं बिना केबल के ऊंची इमारतों पर उड़ सकता हूं, लेकिन अशांति से बहुत डर लगता है। आप अकेले नहीं हो।', शिल्पा शेट्टी ने करण को सलाह दी कि वह योग करें और सांस पर ध्यान दें।'
यह भी पढ़ें: 'पापा हमेशा मेरे...', सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर किया इमोशनल पोस्ट; शेयर किया थ्रोबैक वीडियो