प्रेगनेंसी पर करीना कपूर ने तोड़ ही दी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान ने साफ कर दिया है कि जो लोग उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगा रहे हैं, वे गलत हैं। उन्होंने मीडिया में कहा है कि वह जिम्मेदार ऐक्टर हैं और उनके पास जब तक फिल्में हैं वह तब तक प्रेग्नेंट नहीं होंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर मैंने हाल में कुछ फिल्मों (बिजॉय नांबियार की दो, सुजॉय घोष की दुर्गा रानी सिंह, प्रभु देवा की सिंग इस ब्लिंग) को ठुकराया है तो इसका यह मतलब नहीं कि मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं, इसलिए फिल्में नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अगली ईद पर मेरी सलमान के साथ ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज होने वाली है।
सैफ के साथ मिलकर किया तय
करीना ने खुलासा किया उन्होंने पति सैफ अली खान के साथ मिल कर तय किया है कि अगले दो साल तक मां नहीं बनेंगी। इस वक्त दोनों सिर्फ फिल्मी कैरियर पर फोकस कर रहे हैं। करीना का मानना है कि बच्चे को बड़ा करना एक जिम्मेदारी है और वह फिलहाल मातृत्व के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी मां बनूंगी मेरा बच्चा मेरी जिंदगी होगा।
करिश्मा नहीं करेंगी शादी
करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा के पुनर्विवाह की बातों को भी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि दो बच्चों की मां बन चुकी करिश्मा पति संजय कपूर से तलाक जरूर ले रही हैं, लेकिन दूसरी शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है। पिछले दिनों चर्चा थी कि उद्योगपति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा एक फर्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ संदीप तोशनीवाल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।