अभिनेत्री करीना कपूर खान प्रेगनेंसी के अंतिम पड़ाव में हैं। कहा जा रहा है कि करीना किसी भी समय अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन इस दौरान करीना कपूर की सक्रियता और काम के प्रति लगन देखते ही बन रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एक कॉमर्शियल फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान को ग्लैमर और स्टाइल में टक्कर देना काफी मुश्किल है। वह हर चीज अपने स्टाइल में करती हैं। फिर चाहे वो फिल्म हो, शादी या फिर बच्चे। प्रेगनेंसी के दौरान भी वे ग्लैमर से समझौता नहीं करतीं। यही कारण है कि हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना को प्रेगनेंसी के दौरान भी काम करते हुए कई बार देखा गया है। यहां तक कि वे घर ही नहीं बल्कि बीते दिनों स्टूडियो शूट के लिए भी जाती दिखाई दी थीं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसमें करीना मनमोहक अंदाज में फोटोशूट करवा रही हैं। वीडियो में उनकी खूबसूरती को देख फैंस भी मंत्रमुग्ध हो गए हैं। उनके चाहने वालों ने वीडियो पर खूब कमेंट किया और प्यार लुटाया।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने वीडियो में बिल्कुल सफेद रंग का गाउन पहन रखा है और राजशाही अंदाज में सोफे पर बैठी हैं। उनका ये लुक देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। वीडियो में वे बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा है। खुले बाल करीना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
5 of 5
करीना
- फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर
प्रेगनेंसी के दौरान भी करीना खुद को जिस तरह तैयार रखती हैं वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उनका स्टाइल देख हर कोई दीवाना हो जाता है। खास बात ये है कि करीना गर्भावस्था में सिर्फ घर में नहीं रहतीं। उनका मानना है कि मातृत्व एक एहसास है कोई बेड़ी नहीं। इसलिए हमें इसे खुलकर जीना चाहिए।