Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Fans Misbehave With Bollywood Actress At Airport

Kareena Kapoor: गुस्से से तमतमा उठीं करीना कपूर, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया कुछ ऐसा व्यवहार?

Wed, 08 Jan 2025 07:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 08 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

हाल ही करीना कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पर फैंस ने उनके साथ जो व्यवहार किया, वह एक्ट्रेस के लिए कभी ना भूलने वाला साबित हुआ है। आखिर ऐसा क्या हुआ करीना कपूर के साथ, जानिए? 
 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Fans Misbehave With Bollywood Actress At Airport
एयरपोर्ट पर फैंस से घिरी हुईं करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फैंस किसी एक्टर के लिए किस हद तक दीवाने हैं, इससे उनकी पॉपुलैरिटी का भी पता चलता है, लेकिन कई बार फैंस ही एक्टर के लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं। हाल ही में करीना कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। करीना को एयरपोर्ट पर ऐसे कुछ फैंस से दो-चार होना पड़ा, जिनके बिहेवियर से वह परेशान हो गईं? करीना के साथ फैंस के इस बिहेवियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर क्या है, पूरा मामला जानिए? 

विज्ञापन
Trending Videos

Kareena Kapoor Fans Misbehave With Bollywood Actress At Airport
करीना कपूर हुईं फैंस से परेशान - फोटो : इंस्टाग्राम

एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया 
करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं, वह एयरपोर्ट में एंट्री कर ही रही थीं कि आसपास मौजूद लोगों में उनके कुछ फैंस भी थे। वे फैंस करीना को देखकर उनकी तरफ दौड़ पड़े। फैंस ने करीना कपूर को चारों तरफ से घेर लिया। एक पुरुष फैन तो करीना के बहुत करीब पहुंच गया, उसे किसी तरह से उनके बॉडीगॉर्ड ने रोका। वहीं एक फीमेल फैन लगातार करीना के आसपास ही मौजूद रहीं। 

ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: विदेश में नए साल का जश्न मनाकर घर लौटीं करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ शेयर कीं तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor Fans Misbehave With Bollywood Actress At Airport
करीना कपूर के साथ फैंस ने किया मिसबिहेव - फोटो : इंस्टाग्राम

फोटो खिंचवाने के लिए जबरदस्ती की 
करीना कपूर को घेरकर फैंस लगातार उनके साथ सेल्फी क्लिक करते रहे, करीना सेल्फी खिंचवाती तो रहीं, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बिल्कुल बदल गए, वह परेशान से नजर आने लगीं। लेकिन फैंस मानने को तैयार नहीं थे, वह लगातार करीना के साथ फोटो क्लिक करते रहे। 

ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: हाथी का कॉस्ट्यूम पहन जेह ने एनुअल फंक्शन में किया डांस, बेटे को चीयर करती दिखीं बेबो 

विज्ञापन

करीना का चढ़ गया था पारा 
आखिर में करीना कपूर का चेहरा गुस्से से तमतमा उठा। वह किसी तरह से फैंस के बीच में से निकली और एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। करीना कपूर जिस तेजी से एयरपोर्ट में अंदर गईं, उससे लग रहा था कि उनका गुस्सा बिल्कुल भी शांत नहीं हुआ है। करीना कपूर को फैंस का मिस बिहेव करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर भी कुछ यूजर्स ने इन फैंस के बिहेवियर को गलत बताया और करीना कपूर को सपोर्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed