{"_id":"57778f344f1c1ba95c79bb20","slug":"kareena-is-pregnant-saif-announced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करीना की प्रेगनेंसी का सैफ ने किया ऐलान, दिसंबर में बन सकती हैं मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना की प्रेगनेंसी का सैफ ने किया ऐलान, दिसंबर में बन सकती हैं मां
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : bollywoodlife.com
करीना कपूर की प्रेगनेंसी को लेकर चल रही बातों पर अब उनके पति सैफ अली खान ने मुहर लगा दी है। नवाब सैफ अली खान ने मीडिया के सामने इस बात की पुष्टि कर दी कि उनकी बेगम करीना कपूर खान प्रेगनेंट हैं और दिसंबर तक उनकी मां बनने की उम्मीद है। सैफ के स्टेटमेंट के अनुसार दिसंबर तक सैफ और करीना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों इस बात को लेकर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
करीना कपूर
- फोटो : topnews.in
आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के चलते ही करीना ने सितंबर के बाद से कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर रहने का फैसला किया है। सैफ का कहना है इस समय उन्हें अपने सेहत का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है और इसके लिए ही वो अपने फैन्स से कुछ दिनों के लिए दूर हो रही हैं। करीना ने अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' की शूटिंग को सितंबर तक पूरा करने का फैसला किया है और उसके बाद वह कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहेंगी। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से भी शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करने की गुजारिश की है।
खबर ये भी है कि करीना ने फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल-4' में भी काम करने से मना कर दिया है।
खबर ये भी है कि करीना ने फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल-4' में भी काम करने से मना कर दिया है।