{"_id":"5f77fea48ebc3e9bca1af359","slug":"karan-johar-wrote-letter-to-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, जानिए खास वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, जानिए खास वजह
Sat, 03 Oct 2020 10:02 AM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
करण जौहर, पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : instagram/karanjohar, ANI
निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष चिट्ठी लिखी। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर करण जौहर एक खास फिल्म बनाएंगे। करण जौहर ने ट्वीट कर इस चिट्ठी की जानकारी दी है।
विज्ञापन
करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम इस महान देश की कहानियां बनाने जा रहे हैं। अब आजादी के 75 साल का जश्न मनाया जाएगा।'
विज्ञापन
चिट्ठी में करण आगे लिखते हैं, 'Change Within कैंपेन के तहत फिल्म इंडस्ट्री ऐसी कहानियां दिखाना चाहती है जिसमें भारत की संस्कृति, मूल्य और शौर्य प्रदर्शित हो। यह कहानियां ही हैं, जिन्होंने हमें बनाया है और इस देश के हर कोने में ऐसी कई कहानियां हैं जो प्रेरणा देती हैं। बीते साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजकुमार हिरानी ने एक फिल्म बनाई थी। अब आजादी के जश्न के लिए खुद को कुछ शानदार मुहिम के साथ जोड़ने जा रहे हैं।'
विज्ञापन
करण आगे लिखते हैं कि ‘जैसा कि हम इस यात्रा को शुरू कर रहे हैं। इस भव्य युग की एक नई शुरुआत के गवाह हैं। प्रेरणा स्रोत हमारे माननीय प्रधानमंत्री से हम निरंतर मार्गदर्शन चाहते हैं, हम फिल्म बिरादरी के सदस्यों को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए हमारी योजना की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।‘
बता दें कि करण जौहर की इस मुहिम से राजकुमार हिरानी, एकता कपूर, रोहित शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, दिनेश विजान सहित अन्य फिल्मी हस्तियां जुड़ी हुई हैं। सभी मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। करण जौहर ने अपने ट्वीट में पीएमओ इंडिया को भी टैग किया है।
Honourable PM @narendramodi ji...we are humbled & honoured to curate stories of our great nation whilst we celebrate 75 years of India’s independence @RajkumarHirani @aanandlrai @ektarkapoor #SajidNadiadwala #RohitShetty #DineshVijan #ChangeWithin #IndianFilmFraternity @PMOIndia pic.twitter.com/zypmyRf2Qg
— Karan Johar (@karanjohar) October 2, 2020