फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar web series showtime star cast Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shriya Saran first look Out

Showtime: कैमरे के पीछे छिपी अनदेखी दुनिया की पड़ताल करेगी 'शोटाइम', कलाकारों के लुक्स ने उड़ाए होश

Thu, 01 Feb 2024 12:54 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:54 PM IST
सार

'शो टाइम' मेकर्स ने आज सभी स्टार कास्ट के लुक्स जारी कर दिए हैं, जिसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, विजय राज और श्रिया सरन का फर्स्ट लुक देख जा सकता हैं।
 

विज्ञापन
Karan Johar web series showtime star cast Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shriya Saran first look Out
इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media

विस्तार

निर्माता करण जौहर हिंदी सिनेमा के पर्दे के पीछे की कहानी का पर्दाफाश करने वाले है। पर्दे पर दिखने वाली रंग-बिरंगी दुनिया के पीछे यह मायानगरी कितनी सच्ची और झुठी है, इसकी सच्चाई उनकी नई वेब सीरीज 'शोटाइम' में दिखाई जाएगी। इस फिक्शन सीरीज शोटाइम के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। वहीं, मेकर्स ने आज इस सीरीज के सभी स्टार कास्ट के लुक्स जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दमदार लुक में नजर आएं कलाकार 
आज एक फरवरी को 'शोटाइम' मेकर्स ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कलाकारों के लुक साझा किए हैं। 'शोटाइम' सीरीज से इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, विजय राज और श्रिया सरन के लुक्स देखने को मिले हैं। सभी काफी इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)



यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: ऋतिक के 'स्टार होने का बोझ' वाले बयान पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी, बिग बी जैसा बनने की जताई इच्छा

यूजर्स ने की सभी कलाकारों की तारीफ
सभी कलाकारों के लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स सभी स्टार्स की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मौनी रॉय की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक बैकग्राउंड डांसर से बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री बनी हैं।।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू', 'ब्रह्मास्त्र', 'दिल्ली का सुल्तान' और अब 'शोटाइम' बहुत आगे आ गई हैं मौनी।'

'शोटाइम' की स्टार कास्ट
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'शो टाइम' में सिनेमा की दुनिया के अनदेखे और कैमरे पर बोले जाने वाले झूठ का सच दिखाया जाएगा। इसमें अरबों की बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक छोटी सी झलक है, जो नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इस शो का निर्माण करण जौहर ने किया है। वहीं, यह सीरीज मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के निर्देशन में बनी है। इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज की मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladie: 'लापता लेडीज' को दूर-दराज इलाकों तक पहुंचाने चाहते हैं निर्माता, भोपाल में होगी स्क्रीनिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed