फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Shares Adorable Moment with Son Yash Details Inside

Karan Johar: पिता के सवाल का यश ने दिया मासूमियत से जवाब, सुनकर पिघल गया करण जौहर का दिल

Tue, 15 Apr 2025 09:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Apr 2025 09:26 AM IST
सार

Karan Johar- Yash: करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे यश से एक सवाल करते नजर आए। इस सवाल का उनके बेटे ने बहुत ही मासूमियत से जवाब दिया।
 

विज्ञापन
Karan Johar Shares Adorable Moment with Son Yash Details Inside
यश, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों और शो के साथ-साथ अपने पिता होने की भी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। अपने जुड़वां बच्चों, यश और रूही के साथ करण का हर पल प्यार और खुशी से भरा होता है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे यश का एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी। 

विज्ञापन

Emran Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम

विज्ञापन

यश के मासूम जवाब से पिघला करण का दिल

14 अप्रैल, 2025 को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें उनका बेटा यश फनी चश्मा पहने नजर आया। यश की नटखट हरकतें देखकर करण ने मजाक में पूछा, “क्या तुम सुपरहीरो हो?” यश ने तुरंत 'नहीं' में जवाब दिया फिर थोड़ा सोचकर उसने बोला, “मैं एक अच्छा इंसान हूं।” इस मासूम जवाब ने करण का दिल पिघला दिया। उन्होंने तुरंत कहा, “अरे वाह, मुझे ये बहुत पसंद आया। मैं तुमसे प्यार करता हूं।” जवाब में यश ने भी लव यू टू कहा।
OTT This Week: 'खौफ' से लेकर 'लॉगआउट' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा हॉरर-थ्रिलर का तड़का  

विज्ञापन

करण ने की थी 'एडोलसेंस' की तारीफ 

कुछ हफ्ते पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्रिटिश ड्रामा सीरीज एडोलसेंस की तारीफ की थी और माता-पिता के लिए एक खास संदेश लिखा था। उन्होंने कहा था कि बच्चे पालना जितना सुखद है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी। करण ने लिखा था, “कोई किताब या पॉडकास्ट आपको परफेक्ट पैरेंट नहीं बना सकते। सबसे पहले आपको खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनना होगा।” एडोलसेंस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “मैं जुड़वां बच्चों का पिता हूं और इस शो ने मुझे और जागरूक और जिम्मेदार बनाया है। यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि जिंदगी का सबक है।” 

विज्ञापन

माता-पिता के नाम पर है करण के बच्चों के नाम

करण जौहर फरवरी 2017 में यश और रूही के पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने पिता यश जौहर के नाम पर रखा, जबकि बेटी का नाम रूही अपनी मां हीरू के नाम को उलटकर चुना। करण अक्सर दोनों के मस्ती-मजाक से भरे वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed