Emraan Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम
Emraan Hashmi on Me: इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि उनके साथ काम करने के लिए अगर कोई हीरोइन असहज होती थी तो वह क्या करते थे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक अधिकारी की भूमिका निभाई है। एक वक्त था जब इमरान हाशमी 'सीरियल किसर' के तौर पर मशूहर थे। ये 2000 का दशक था। फिल्मों में उन्हें बोल्ड सीन देने के लिए याद किया जाता था। वह अपने दौर के सबसे अलग एक्टर थे। इसके बाद धीरे-धीरे इमरान हाशमी ने रचनात्मक भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 'शंघाई' और 'टाइगर्स' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह अपनी अलग पहचान बना पाए। उन्होंने मीटू अभियान का समर्थन किया था।
इमरान हाशमी ने किया था मीटू का सपोर्ट
फिल्मों में कामुक रोल निभाने वाले इमरान हाशमी ने मीटू अभियान का जोरदार समर्थन किया था। उन्होंने इसे फिल्म उद्योग में एक बहुत जरूरी बदलाव बताया था। इस अभियान का मजबूती से समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि निष्कर्ष निकालने से पहले आरोपों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।
'नादानियां' पर इब्राहिम की दादी शर्मिला टैगोर ने रखी राय, कहा- 'वो हैंडसम हैं लेकिन उनकी फिल्म...'
इमरान हाशमी कलाकारों से करते थे बात
सिनेमा एक्सप्रेस के मुताबिक, भारत में मीटू अभियान शुरू होने के बाद इमरान हाशमी ने इस पर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया 'मैं आमतौर पर निर्देशक के साथ मिलकर सह-कलाकारों के साथ अंतरंग दृश्यों पर चर्चा करता हूं ताकि पारदर्शिता और सहजता सुनिश्चित हो सके। कई बार ऐसा हुआ है जब हमने अपने सह-कलाकारों के सहज न होने पर चुंबन, अंतरंग दृश्य या असहज डांस को रद्द कर दिया है।'
Jaat Collection: पांचवें दिन 'जाट' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, सनी देओल की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़
कुछ भी बंद दरवाजों के पीछे नहीं है
उन्होंने यह भी कहा कि 'पुरुषों को अधिक सतर्क और संवेदनशील होने की जरूरत है; उन्हें अपने काम को व्यवस्थित करने की जरूरत है। महिलाओं को सुनने के लिए एक आवाज और मंच मिल गया है। अब कुछ भी बंद दरवाजों के पीछे नहीं रह गया है या नहीं रहना चाहिए।'
आपको बता दें कि इमरान हाशमी को आखिरी बार 'ऐ वतन मेरे वतन' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।