‘कभी अलविदा ना कहना’ को लेकर करण जौहर का बड़ा एलान, फिल्म की स्क्रीनिंग की घटना को किया याद
Karan Johar: करण जौहर ने 2006 में आई अपनी हिट फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को लेकर बड़ी घोषणा की है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर ने हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन की घोषणा की है। उन्होंने ये कंफर्म किया है कि नौवां सीजन इस साल दिवाली से आएगा। इस बीच अब करण ने 2006 की अपनी हिट फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को लेकर भी बात की और बड़ी जानकारी दी है।
फिल्म को लेकर बंटी थी लोगों की राय
द वीक के साथ बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि 'कभी अलविदा ना कहना' को एक लंबी सीरीज में रूपांतरित किया जा रहा है। इस प्रारूप से कहानी और उसके किरदारों को फीचर फिल्म की तुलना में अधिक विस्तार मिलेगा। निर्देशक ने कहा कि कई लोग मेरे पास आए और मुझसे पूछा कि क्या उस फिल्म के बाद मैं बीमार पड़ गया था? क्योंकि उन्होंने कहा, 'आप बेवफाई का समर्थन कैसे कर सकते हैं?' और मैंने कहा, 'आप ऐसी चीज का समर्थन कैसे कर सकते हैं जो पहले से ही इतनी लोकप्रिय हो चुकी है?'
स्क्रीनिंग की घटना को किया याद
करण ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले हुई स्क्रीनिंग की एक घटना को भी याद किया। उन्होंने बताया कि दर्शकों में मौजूद एक कपल वह सीन देख रहे थे, जिसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के किरदार होटल के कमरे में चेक-इन करते हैं। महिला नाटकीय ढंग से अपने पति की ओर मुड़ी और पति ने शांत भाव से कहा, 'यह एक ड्रीम वाला सीन है।'
कुछ मिनट बाद जब उन्हें एहसास हुआ कि यह सपने का सीन नहीं था, तो कपल उठकर स्क्रीनिंग से बाहर चले गए। तब मुझे एहसास हुआ कि हम एक ऐसे ध्रुवीकृत दर्शक वर्ग में हैं, जो अपने घरों में होने वाली घटनाओं का न्याय करते हैं, उन्हें भूल जाते हैं, उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वे उन्हें फिल्म पर देखना नहीं चाहते, भले ही वह शायद उनके अपने घर में एक वास्तविकता हो।
करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में लगे हैं। खबरों के मुताबिक, वह अपनी आठवीं फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी में लगे हैं। ये उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित एक बड़े पैमाने पर बनी पारिवारिक ड्रामा फिल्म होगी।