फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Reaction On receiving National Film Award for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says I am excited

Karan Johar: 'भावुक पल है, आखिर और क्या चाहिए'? RARKPK के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बोले करण जौहर

Tue, 23 Sep 2025 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Sep 2025 05:07 PM IST
सार

71st National Film Award: आज 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ है। विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है। करण जौहर को उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया है इस पर करण जौहर ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Karan Johar Reaction On receiving National Film Award for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says I am excited
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आज मंगलवार को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। विजेताओं के नाम का एलान इस साल पहली अगस्त को किया गया था। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा इस फिल्म ने 'ढिंढोरा बाजे' सॉन्ग के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड भी जीता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक करण जौहर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भावुक पल है। 

विज्ञापन

Karan Johar Reaction On receiving National Film Award for Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says I am excited
वैभवी मर्चेंट को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफ सम्मान - फोटो : वीडियो ग्रैब

पुरस्कार समारोह में की शिरकत
करण जौहर ने आज मंगलवार को कहा कि 2023 में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर वे बेहद आभारी हैं। उत्साहित हैं और ऊर्जा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि करण जौहर ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया है। 

करण जौहर की झोली में चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, करण जौहर ने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर दूरदर्शन को बताया, 'यह मेरा लगातार तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। 2021 में हमें यह 'शेरशाह' के लिए मिला था और 2022 में हमें 'ब्रह्मास्त्र' के लिए सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स के लिए यह पुरस्कार मिला। इस साल का सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय मनोरंजन पुरस्कार मिला। इसके लिए मैं आभारी हूं। करण जौहर का यह लगातार तीसरा और कुल मिलाकर चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। संयोग यह भी है कि करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को भी इसी श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था।


बोले-'एक निर्देशक को और क्या चाहिए'?
अवॉर्ड मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए करण जौहर ने कहा, 'जब भी हमें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलता है, मुझे लगता है कि मैंने दर्शकों और ज्यूरी के दिलों को जीता है और इस स्टेज तक पहुंचा हूं। ज्यूरी के प्रति बहुत सम्मान और आभार। एक निर्देशक को और क्या चाहिए? यह और भी खास है, क्योंकि मेरा पहला राष्ट्रीय पुरस्कार इसी श्रेणी में 'कुछ कुछ होता है' (पहली फिल्म) के लिए था। इसलिए 27 साल बाद उसी श्रेणी में आना मेरे लिए एक भावुक पल है'। बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए साल 2016 की 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद करण जौहर ने निर्देशन में वापसी की। फिल्म को करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed