फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar launched 'naye bharat ka sapna' campaign on Koo app, said We all have a fight for climate change

Karan Johar: करण जौहर ने कू एप पर की 'नए भारत का सपना' अभियान की शुरुआत, बोले- लड़ाई हम सबकी है

Tue, 02 Aug 2022 06:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 Aug 2022 06:54 PM IST
सार

कू ऐप की लॉन्चिंग मार्च 2020 में भारतीय भाषाओं के एक बहुभाषी, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में की गई थी, ताकि भारतीयों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्त करने में सक्षम किया जा सके।

विज्ञापन
Karan Johar launched 'naye bharat ka sapna' campaign on Koo app, said We all have a fight for climate change
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश का बहुभाषी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप ने एक रोमांचक अभियान की घोषणा की है। यह अभियान यूजर्स को स्वतंत्रता दिवस के संकल्प को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। जहां दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा लॉन्च किया गया ‘हैशटैग नए भारत का सपना’ (#NayeBharatKaSapna) देशीय भावनाओं को जागृत करता है। वहीं, ये अभियान यूजर्स को एक नए भारत के लिए सामूहिक रूप से बदलाव लाने के संकल्प को अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है।

विज्ञापन

करण जौहर ने की अभियान की शुरुआत

कू ऐप पर यूजर्स भारत में बने उत्पादों का इस्तेमाल करके #GoSwadeshi (स्वदेशी अपनाओ), सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को छोड़कर #CleanTheEarth और पुन: उपयोग (रीयूज), कम इस्तेमाल (रेड्यूस), मरम्मत और रीसाइकल जैसी आदतों को अपनाकर #FightClimateChange का संकल्प ले सकते हैं। करण जौहर ने उत्पादों की रिसाइक्लिंग और रीयूज जैसी आदतों को अपनाकर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से लड़ने की प्रतिज्ञा लेकर इस अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कू ऐप इस अभियान के जरिये यूजर्स को स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सशक्त बना रहा है, ताकि वे देश के लिए क्या करना चाहते हैं, इस पर अपने संकल्प को शेयर कर सकें। बता दें कि 1 अगस्त से शुरू होने वाला 15-दिवसीय अभियान लोगों को भारत के सशस्त्र बलों और कोविड योद्धाओं को सलाम करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें समाज के कल्याण के लिए हर दिन प्रयास करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

विज्ञापन

चीफ बिजनेस ऑफिसर ने कही ये बात

इस अभियान पर बात करते हुए कू ऐप के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुनील कामथ ने कहा, 'एक अरब आवाजों के लिए अभिव्यक्ति की डिजिटल स्वतंत्रता को समक्ष करते हुए कू ऐप भारत की भावना को दर्शाता है। #NayeBharatKaSapna लोगों को प्रगतिशील आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करके अभिव्यक्ति की एक नई यात्रा को आगे बढ़ाएगा। हम करण जौहर द्वारा इस अभियान को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं और उन सभी प्रख्यात हस्तियों के आभारी हैं जो अपने फॉलोअर्स को एक नए भारत के लिए सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।'

जलवायु परिवर्तन की लड़ाई हम सबकीः करण जौहर

#FightClimateChange के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बारे में बोलते हुए करण जौहर ने कहा, 'इस जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में हम में से सबकी है। मैं #NayeBharatKaSapna में भाग लेने, कू ऐप पर बहुभाषी यूजर्स के साथ चर्चा करने और इस मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उत्साहित हूं। आइए हम सभी आजादी के इस महीने में हाथ मिलाएं और अपने ग्रह, अपने देश और अपने लोगों के लिए काम करें। जय हिन्द!'

Koo App

एक कदम देश के लिए। #nayebharatkasapna #swatantratasankalp

View attached media content

- Karan Johar (@karanjohar) 1 Aug 2022

कू ऐप के बारे में

कू ऐप की लॉन्चिंग मार्च 2020 में भारतीय भाषाओं के एक बहुभाषी, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में की गई थी, ताकि भारतीयों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति करने में सक्षम किया जा सके। कू ऐप ने भाषा-आधारित माइक्रो-ब्लॉगिंग में नया बदलाव किया है। कू ऐप फिलहाल हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध है। यह ऐप भारतीयों को अपनी पसंद की भाषा में विचारों को साझा करने और स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्ति के लिए सशक्त बनाकर उनकी आवाज को लोकतांत्रिक बनाता है। मंच की एक अद्भुत विशेषता अनुवाद की है जो मूल टेक्स्ट से जुड़े संदर्भ और भाव को बनाए रखते हुए यूजर्स को रीयल टाइम में कई भाषाओं में अनुवाद कर अपना संदेश भेजने में सक्षम बनाती है। जिससे यह यूजर्स की पहुंच को बढ़ाता है और प्लेटफॉर्म पर सक्रियता तेज करता है। फिलहाल यह ऐप चार करोड़ डाउनलोड का मील का पत्थर छू चुका है। इस पर राजनीति, खेल, मीडिया, मनोरंजन, आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति के 7,000 से ज्यादा प्रतिष्ठित व्यक्ति अपनी मूल भाषा में दर्शकों से जुड़ने के लिए सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed