फिर सामने आई करन-अजय की तकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करन जौहर और अजय देवगन अपनी फिल्मों (ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय) को लेकर दीवाली से पहले ही भिड़ गए हैं। यह लड़ाई ऐसी हो चुकी है कि इंडस्ट्री में दिग्गज कहलाने वाले ये दोनों एक-दूसरे का सामना करना नहीं चाहते। यही वजह है कि शनिवार को मुंबई में क्रिकेटर युवराज सिंह के एक कार्यक्रम में ये दोनों वादा करके भी नहीं आए। युवराज ने यूवीकैन नाम से अपनी फैशन लाइन लॉन्च की। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल से लेकर काजोल तक पहुंचे। मगर अजय और करन नहीं। जबकि मंच के सामने दोनों की सीट रिजर्व रखी थीं।
माना जा रहा है कि अजय-करन फिलहाल एक-दूसरे के सामने पड़ने से बच रहे हैं और विवाद को नया रंग नहीं देना चाहते। साथ ही वह मीडिया से भी दूर रहना चाहते हैं, ताकि असहज बनाने वाले सवालों का जवाब न देना पड़े। वैसे दोनों एक-दूसरे की छवि खराब करने वाली बातें पहले ही कह चुके हैं। अजय ने करन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोशल मीडिया के फिल्म समीक्षक कमाल खान को उनकी फिल्म शिवाय का दुष्प्रचार करने के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। इस मामले में कमाल प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर अपना पक्ष रख चुके हैं। करन ने यह कहते हुए चुप्पी साध ली है कि मेरा आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा है, मेरी कंपनी की एक छवि है और मेरा लालन-पालन ऐसे माहौल में हुआ है कि इस तरह की बेकार बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता।