सनी देओल के 68वें जन्मदिन पर भाई बॉबी ने साझा की अनदेखी तस्वीर, करण ने पिता को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का आज 68वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर सनी के बेटे करण ने पिता को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उन्हें अपनी सबसे बड़ी 'ताकत' और 'प्रेरणा' बताया है।
विस्तार
करण देओल ने अपने पिता सनी देओल को 68वें जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी और खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सनी देओल अपने दोनों बेटों राजवीर और करण के साथ काले कपड़ों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, पापा। आप मेरे हीरो, मेरी ताकत और सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपसे बहुत प्यार करता हूं।' सनी ने बेटे करण के इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
सनी ने जन्मदिन को परिवार और दोस्तों संग मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रात में आतिशबाजी देखते और खुशियां मनाते दिखे। उनकी टीम 'हैप्पी बर्थडे' चिल्ला रही थी और चारों तरफ पटाखें की आवाज और चमकदार रोशनी दिखाई दे रही है। सनी ने वीडियो के साथ लिखा, 'मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
सनी के भाई बॉबी देओल ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'लव यू भैया। हैप्पी बर्थडे।' ईशा देओल ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सनी, आपको उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और खुशी की शुभकामनाएं।' मोना सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', प्रीति जिंटा ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आज और हमेशा ढेर सारा प्यार, खुशी और सफलता मिले', अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सनी, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'
आज सनी देओल के 68वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने उनकी नई फिल्म 'गबरू' की घोषणा की, जो 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म साहस और करुणा की कहानी है। सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक साझा करते हुए लिखा, 'शक्ति वह है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। Gabru सिनेमाघरों में।'
सनी देओल के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। आज ही उनकी नई फिल्म 'गबरू' की घोषणा हुई है। इसके अलावा सनी एक्टर आमिर खान की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा सनी फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। सनी की इन तीनों ही फिल्मों को लेकर फैंस उत्साहित हैं।