फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Deol Emotional Social Media Post For Father Sunny Deol On Fathers Day

‘सपना सच होगा…’ पिता सनी देओल के साथ अभिनय करने का अनुभव किया साझा, करण ने फादर्स डे पर शेयर की भावुक पोस्ट

Sun, 21 Jun 2026 01:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 21 Jun 2026 01:07 PM IST
सार

Karan Deol Post On Father’s Day: बीते दिनों सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज हुआ। इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। फादर्स डे के माैके पर करण ने अपने पिता सनी देओल के नाम एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन
Karan Deol Emotional Social Media Post For Father Sunny Deol On Fathers Day
फिल्म 'बंटवारा 1947' में करण देओल पिता सनी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@imkarandeol

विस्तार

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के अलावा चर्चित एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। पिता के साथ अभिनय करने और फादर्स डे पर उनके लिए अपने प्यार को जताने के लिए करण ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। जानिए, इस पोस्ट में उन्होंने पिता सनी देओल के लिए क्या लिखा? 

विज्ञापन


पिता सनी देओल के साथ अभिनय करने का सपना हुआ सच 
करण देओले ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सनी देओल के साथ फिल्म 'बंटवारा 1947' का एक सीन साझा किया है, जो काफी भावुक करने वाला है। इस पोस्ट के कैप्शन में करण लिखते हैं, ‘कुछ पल ऐसे होते हैं जो किस्मत में पहले से लिखे होते हैं। पापा के साथ एक्टिंग करना मेरा सपना था। आज उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, उन्हें इतने करीब से देखना, इस फादर्स डे को सच में खास बनाता है।’
विज्ञापन

करण देओल आगे लिखते हैं, ‘14 अगस्त 2026 को वह सपना सच होगा। मुझे 'बंटवारा 1947' में अपने पापा के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। यह एक ऐसा अहसास है, जिसे मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा। इस अहसास को मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


करण देओल ने पिता को कहा शुक्रिया 
करण देओल पोस्ट में अपने पिता सनी देओल को शुक्रिया कहते हैं। वह लिखते हैं, मैंने उन्हें एक बेटे, भाई, पिता, एक्टर और लाखों लोगों के चहेते लीजेंड के तौर पर देखा है। लेकिन सेट पर उनके साथ खड़े होने पर मुझे याद आया कि उनका सबसे बड़ा रोल बस रियल बने रहना है। ईमानदार, विनम्र, मजबूत और हर काम में पूरी तरह समर्पित व्यक्ति वह पर्दे पर भी नजर आते हैं।’ 
करण आगे लिखते हैं, ‘हैप्पी फादर्स डे पापा। मेरे सबसे बड़े टीचर, मेरे सबसे मजबूत सपोर्ट और मेरे पहले हीरो, आपके साथ इस पल को जीने के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)


 

Karan Deol Emotional Social Media Post For Father Sunny Deol On Fathers Day
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : Instagram @AKP

फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे ये कलाकार भी
फिल्म 'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे चर्चित एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। वहीं निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed