फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan arjun Movie Fame actor Mamta Kulkarni to attend Shahi Snan at Mahakumbh shares video with fans

Mamta Kulkarni: भारत में खूबसूरत पल बिताकर दुबई लौट रहीं ममता कुलकर्णी, कुंभ स्नान के लिए फिर करेंगी वतन वापसी

Wed, 18 Dec 2024 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

Mamta Kulkarni: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी करीब ढाई दशक बाद भारत लौटी हैं। अब वे वापस दुबई लौट रही हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने दोबारा वतन लौटने की तैयारी भी कर ली है।

विज्ञापन
karan arjun Movie Fame actor Mamta Kulkarni to attend Shahi Snan at Mahakumbh shares video with fans
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ममता कुलकर्णी करीब 25 साल के अंतराल के बाद हाल ही में भारत की धरती पर वापस लौटीं। वतन वापसी करते ही उनकी आंखें छलक गईं। कुछ दिन मुल्क में बिताने के बाद अदाकारा अब वापस लौट रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने यह भी बता दिया है कि जल्द ही वे फिर भारत लौटेंगी और कुंभ मेला में स्नान करने जाएंगी।

विज्ञापन

Cocktail 2: नई स्टारकास्ट के साथ आएगी 'कॉकटेल 2'? सैफ-दीपिका और डायना की जगह दिखेगी इन कलाकारों की जोड़ी

विज्ञापन

संगम नगरी जाने की प्लानिंग
संगम नगरी में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने वाला है। इसके बाद प्रयागराज में अगले 45 दिनों का नजारा खूबसूरत होगा। महाकुंभ में तमाम लोगो आस्था का पर्व मनाने पहुंचेंगे और संगम में स्नान करेंगी। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी शाही स्नना करने संगम नगरी जाएंगी। उन्होंने खुद यह जानकारी दी है। ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे अगले महीने प्रयागराज जाएंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

25 जनवरी के बाद जाएंगी अभिनेत्री
वीडियो में ममता कह रही हैं, 'नमस्कार दोस्तों! आज बुधवार है और कल गुरुवार। गुरुवार की रात को शायद मैं रात को वापस दुबई लौट जाऊं। फिर जनवरी के बीच में फिर वापस आ जाऊं। 25 जनवरी के बाद कुंभ का जो शाही स्नान है, मैं उसके लिए कुंभ मेला आऊंगी। आप लोगों ने जो मुझे इतना प्यार दिया, उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं'। 
Mufasa The Lion King Voice Cast: शाहरुख खान की आवाज पाकर महका मुफासा, डिज्नी की फिल्म की ये है पूरी वॉयस कास्ट

विज्ञापन

फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
ममता कुलकर्णी के इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस उनसे फिर से इंडस्ट्री में कमबैक की गुजारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम जी, हम आपको फिर से फिल्मों में और बड़े परदे पर देखना चाहते हैं। जैसे आप 90 के दशक में धमाका मचाते थे, वैसे आप फिर कमबैक करिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जल्दी फिर से वापस आइए'।
Mamta Kulkarni: भारत में खूबसूरत पल बिताकर दुबई लौट रहीं ममता कुलकर्णी, कुंभ स्नान के लिए फिर करेंगी वतन वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed