फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह एक फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म महज अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज नहीं हो रही है, कई भारतीय भाषाओं में भी दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देख पाएंगे। खास बात है कि भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली 'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान, मुफासा की आवाज बने हैं, उन्होंने इस फिल्म के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज में डब किया है। साथ ही कई और नामी बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस फिल्म के कई किरदारों को अपनी आवाज दी है। जानिए, विस्तार से हिंदी में किन-किन कलाकारों ने डब की है, फिल्म ‘मुफासा’ के किरदारों की आवाज।
Mufasa The Lion King Voice Cast: शाहरुख खान की आवाज पाकर महका मुफासा, डिज्नी की फिल्म की ये है पूरी वॉयस कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 18 Dec 2024 04:07 PM IST
सार
फिल्म 'मुफासा-द लायन किंग' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसके हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, उनके बेटे अबराम, आर्यन ने मुख्य किरदारों को अपनी आवाज दी है। इनके अलावा कई बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर्स ने भी बाकी किरदारों को डब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन