फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil sharma show lyricist sayeed quadri told reason behind to write bheege honth tere song

KKS: ‘भीगे होंठ तेरे’ के लेखक ने कपिल शर्मा शो में बताई इस गाने के पीछे की वजह, बताया क्यों लिखे थे ऐसे बोल

Thu, 29 Jun 2023 03:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 29 Jun 2023 03:29 PM IST
सार

द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते कोई न कोई मेहनाम जरूर आता है। इस बार रविवार वाले एपिसोड का प्रोमो जारी करते हुए मेहमान के तौर पर गीतकार सईद कादरी को देखा गया है।

विज्ञापन
Kapil sharma show lyricist sayeed quadri told reason behind to write bheege honth tere song
सईद कादरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग लास्ट एपिसोड में गीतकार सईद कादरी गेस्ट्स में से एक होंगे। सईद को भीगे होंठ तेरे, कहो ना कहो, वो लम्हे, अगर तुम मिल जाओ जैसे गाने लिखने के लिए जाना जाता है, ये सभी गाने इमरान हाशमी पर फिल्माए गए थे। 

विज्ञापन


अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में सईद को इस बारे में बात करते हुए दिखाया गया है कि किस चीज ने उन्हें 2004 की फिल्म मर्डर के लिए भीगे होंठ तेरे के गीत लिखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कपिल ने पूछा ‘भीगे होंठ तेरे’ गाने की प्रेरणा कहा से मिली
प्रोमो में होस्ट कपिल शर्मा सईद कादरी का स्वागत करते हुए और भीगे होंठ तेरे गाने के बोल गाते हुए नजर आए। कपिल ने उनसे पूछा, "सर इतनी प्यास आई कहां से? उन्होंने जवाब दिया, 'मैं राजस्थान का रहने वाला हूं ना, इसलिए बहुत प्यासा हूं'। कपिल ने आगे कहा, 'भीगे होंठ तेरे की जगह भीगे ऊंट तेरे भी लिख सकते हैं आप' इसके साथ ही कपिल ने सबको हंसने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2004 में आई थी फिल्म मर्डर
अनुराग बसु की निर्देशित और मुकेश भट्ट की निर्मित, मर्डर में अश्मित पटेल भी लीड रोल में थे। यह फिल्म बैंकॉक में सेट की गई थी और 2002 की अमेरिकी फिल्म अनफेथफुल पर आधारित थी। फिल्म हिट रही और इसमें इसके गानों की अहम भूमिका थी। इसके बाद 2011 और 2013 में दो और किस्त आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed