फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kapil sharma share pics with Mukesh Chhabra and singer Jassi fans asks are you in jail

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी संग साझा की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने लिए जमकर मजे

Tue, 03 Jan 2023 12:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 12:13 PM IST
सार

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें वह कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स खूब चुटकी ले रहे हैं।

विज्ञापन
kapil sharma share pics with Mukesh Chhabra and singer Jassi fans asks are you in jail
कपिल शर्मा, मुकेश छाबड़ा, गायक जस्सी - फोटो : insta

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' से तो लोगों के खूब हंसाते ही हैं, इसके साथ ही वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी फनी पोस्ट साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है। जिसमे न सिर्फ वह बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और गायक जस्सी भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद प्रशंसक मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी संग दरवाजे के बाहर बैठे दिखे कपिल
कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पंजाब से तस्वीर साझा की है। इसमें उन्हें और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा व गायक जस्सी को दरवाजे के बाहर फर्श पर सिर नीचे झुका कर बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ कपिल ने मजेदार कैप्शन भी दिया है और लिखा, "जब अंदर बैठने का दिल न हो और बाहर बहुत ज्यादा सर्दी और कोहरा हो।" इस तस्वीर पर अब यूजर्स भी खूब चुटकी ले रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने ली कपिल शर्मा की जमकर चुटकी
कपिल शर्मा की, मुकेश छाबड़ा और जस्सी  की इस तस्वीर पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जब आप बीवी की तारीफ करना भूल जाते हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सर सिर्फ फॉग से बचने के लिए या मामला थोड़ा लूज मोशन का है।" इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, "कपिल पाजी तुस्सी जेल में हो क्या? ऐसा लग रहा है किसी लड़की से फ्लर्टिंग के केस में अंदर हो गए हो।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed