Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी संग साझा की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने लिए जमकर मजे
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें वह कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स खूब चुटकी ले रहे हैं।
विस्तार
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' से तो लोगों के खूब हंसाते ही हैं, इसके साथ ही वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी फनी पोस्ट साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है। जिसमे न सिर्फ वह बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और गायक जस्सी भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद प्रशंसक मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी संग दरवाजे के बाहर बैठे दिखे कपिल
कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पंजाब से तस्वीर साझा की है। इसमें उन्हें और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा व गायक जस्सी को दरवाजे के बाहर फर्श पर सिर नीचे झुका कर बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ कपिल ने मजेदार कैप्शन भी दिया है और लिखा, "जब अंदर बैठने का दिल न हो और बाहर बहुत ज्यादा सर्दी और कोहरा हो।" इस तस्वीर पर अब यूजर्स भी खूब चुटकी ले रहे हैं।
यूजर्स ने ली कपिल शर्मा की जमकर चुटकी
कपिल शर्मा की, मुकेश छाबड़ा और जस्सी की इस तस्वीर पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जब आप बीवी की तारीफ करना भूल जाते हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सर सिर्फ फॉग से बचने के लिए या मामला थोड़ा लूज मोशन का है।" इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, "कपिल पाजी तुस्सी जेल में हो क्या? ऐसा लग रहा है किसी लड़की से फ्लर्टिंग के केस में अंदर हो गए हो।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।