{"_id":"6aa410c34045ca34280ab05b","slug":"kantara-mahavatar-narsimha-hanuman-ansh-these-mythological-movies-superhit-on-box-office-with-low-budget-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस सुपरहिट: 'कांतारा' से 'हनुमान अंश' तक, कम बजट की फिल्मों ने करोड़ों कमाए; क्या दिखी भक्ति की शक्ति?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस सुपरहिट: 'कांतारा' से 'हनुमान अंश' तक, कम बजट की फिल्मों ने करोड़ों कमाए; क्या दिखी भक्ति की शक्ति?
Sat, 12 Sep 2026 06:21 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:21 AM IST
सार
Box Office Miracle: इन दिनों सिनेमाघरों में दशर्क भक्ति पर आधारित फिल्में खूब पसंद कर रहा है। इसमें बड़ा चमत्कार 'हनुमान अंश' ने कर दिया है। मात्र 2 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 205.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। मतलब यह अपनी लागत से 100 गुना से भी ज्यादा कमा चुकी है। जानिए ऐसी ही कुछ पौराणिक फिल्मों के बारे में, जिन्होंने दर्शकों को खूब लुभाया।
विज्ञापन
पौराणिक कहानियों वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'हनुमान अंश' आस्था पर बनी ऐसी पहली फिल्म नहीं है जो कम बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इससे पहले कई फिल्में यह कमाल दिखा चुकी हैं। इन फिल्मों ने साबित किया है कि भारतीय आध्यात्मिकता और लोककथाओं से जुड़ी कहानियां अब सिर्फ दर्शकों की भावनाएं नहीं छू रहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की बारिश कर रही हैं।
आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो कम बजट में बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर दिखाया।

कांतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
कांतारा (2022)
ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म लोक आस्था, कर्नाटक की संस्कृति और इंसान-प्रकृति के रिश्ते को केंद्र में रखती है। फिल्म ने स्थानीय परंपराओं और आध्यात्मिकता को बड़े सिनेमाई अनुभव में बदलकर दिखाया कि क्षेत्रीय जड़ें भी पैन-इंडिया अपील बना सकती हैं।
सिर्फ 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, वर्ल्डवाइड 407 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

हनु मान फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
हनु-मान (2024)
प्रशांत वर्मा की यह सुपरहीरो फिल्म भारतीय पौराणिक संदर्भों को मॉडर्न सुपरहीरो कहानी के साथ जोड़ती है। हनुमान जी की शक्ति और भक्ति को आधार बनाकर फिल्म ने दिखाया कि देसी माइथोलॉजी को नए अंदाज में पेश करने पर दर्शकों का जबरदस्त जुड़ाव मिल सकता है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो मात्र 40 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने सैकनिल्क के मुताबिक, 295.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा (2024)
भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म ने भारतीय धार्मिक कथाओं को एनिमेशन के जरिए बड़े पर्दे तक पहुंचाया था। इसका आकर्षण खास तौर पर इस बात में है कि यह प्राचीन कथा को आधुनिक विजुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश करती है। 40 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने भी सैकनिल्क के अनुसार, दुनियाभर में 326.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
हनुमान अंश (2026)
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 37 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं देशभर में इसक ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपये हो चुका है। अब 11 सितंबर को यह वर्ल्डवाइड भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी और चमत्कार को दिखाया गया है।
ग्राफिक्स के जरिए समझिए इन फिल्मों का बजट और कलेक्शन

कार्तिकेय 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @chandoo.mondeti
कार्तिकेय 2 (2022)
निखिल सिद्धार्थ स्टारर यह फिल्म पौराणिक रहस्य, इतिहास और एडवेंचर को एक साथ पिरोती है। भगवान कृष्ण से जुड़े रहस्यों की खोज के जरिए फिल्म ने माइथोलॉजी को एक मिस्ट्री-एडवेंचर की शक्ल दी और क्षेत्रीय सिनेमा से निकलकर व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच बनाई। मात्र 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, दुनियाभर में 117.87 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें- हैवान कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर चला अक्षय-सैफ का जादू? ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के आगे कमाए इतने करोड़