फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kantara Actor Rishab Shetty wins most promising actor award at Dada Saheb Phalke international film festival

Rishab Shetty: कांतारा के खाते में एक और उपलब्धि, ऋषभ शेट्टी को मिला 'मोस्ट प्रॉमिसिंग' एक्टर का अवॉर्ड

Wed, 15 Feb 2023 10:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

कन्नड़ सीमाओं को तोड़ अखिल भारतीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता ऋषभ शेट्टी को सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें फिल्म 'कांतारा' के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में 'मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर' के खिताब से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
Kantara Actor Rishab Shetty wins most promising actor award at Dada Saheb Phalke international film festival
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' से बीते साल पूरी दुनिया में नाम कमाया। अब उनकी उपलब्धियों में एक और मेडल जुड़ गया है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में उन्हें सबसे होनहार अभिनेता (मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर) के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

कन्नड़ सिनेमा की सीमाओं को लांघकर ऋषभ अब अखिल भारतीय स्तर के अभिनेता बन चुके हैं। केंद्रीय सेंसर बोर्ड के सदस्य और दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सीईओ अभिषेक मिश्रा ने एक पत्र के माध्यम से इस खबर की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kantara Actor Rishab Shetty wins most promising actor award at Dada Saheb Phalke international film festival
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी साउथ के कलाकारों को दादा साहब फाल्के से सम्मानित किया जा चुका है। 2019 में 'केजीएफ चैप्टर 1' में अपने प्रदर्शन के लिए यश को दादा साहब फाल्के साउथ अवॉर्ड मिला था। उसके बाद 2020 में किच्चा सुदीप को 'दबंग 3' में उनके प्रदर्शन के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर श्रेणी में पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार समारोह 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

हाल ही में, ऋषभ उन साउथ स्टार्स में शामिल थे, जिन्हें बेंगलुरु के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर टेबल साझा करने का मौका मिला। बातचीत के बारे में बोलते हुए ऋषभ ने कहा था, 'हमने कन्नड़ फिल्म उद्योग के साथ-साथ मनोरंजन उद्योग में क्या हो रहा है, इस बारे में बात की। उन्होंने इंडस्ट्री की जरूरतों के बारे में भी प्रधानमंत्री से बातचीत की। 

बता दें कि फिल्म 'कांतारा' की कहानी दक्षिणी तटीय राज्य कर्नाटक में कादुबेट्टू के जंगल में रहने वाले एक छोटे से समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है। यह मनुष्य बनाम प्रकृति के संघर्ष की एक दिलचस्प कहानी है। यहां एक रहस्यमयी ताकत ग्रामीणों को बुरी ताकतों से बचाती है। शिवा वह युवक है, जो एक लालची इंसान और प्रकृति विरोधी लोगों से अपने गांव और प्रकृति की रक्षा करता है।

यह भी पढ़ें: 'साजिश' से 500 करोड़ी बना 'पठान'? पैन इंडिया समीकरण जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed