गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां; क्या कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी, वायरल वीडियो देखकर चौंके फैंस
Kangana Ranaut Viral Video: क्या कंगना रनौत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली? एक वायरल वीडियो देखकर फैंस के दिमाग में यह सवाल उठा है। इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विस्तार
39 साल की कंगना रनौत ने अब तक शादी नहीं की है। लेकिन एक वायरल वीडियो देखकर फैंस को लगा कि एक्ट्रेस और सांसद कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। दरअसल, वायरल वीडियाे में उनके गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है।
मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं कंगना रनौत
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने घर से बाहर निकल रही हैं, अचानक पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करते हैं, वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। कंगना तेजी से अपनी कार की तरफ बढ़ती हैं। पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाने के लिए ठहरती नहीं हैं। इस वायरल वीडियो में वह एक सिंपल सूट-सलवार पहने नजर आ रही हैं, गले में मंगलसूत्र है और हाथों में हरी चूड़ियां दिख रही हैं। कंगना के इस लुक पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
क्यों कंगना ने पहना है मंगलसूत्र?
बीतें दिनों एक खबर सामने आई थी कि कंगना रनौत ‘क्वीन 2’ कर रही हैं। इस बारे में कंगना ने भी हिंट दिया था। ऐसे में इस वायरल वीडियो वाले लुक का कनेक्शन ‘क्वीन 2’ से जुड़ता हुआ दिख रहा है। यह कंगना इस इस अपकमिंग फिल्म का लुक हो सकता है। वैसे भी कंगना रनौत की शादी को लेकर कोई पुष्टि भी सामने नहीं आई है।
कंगना की जल्द रिलीज होगी एक फिल्म?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। जल्द ही उनकी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी काफी हटकर बताई जा रही है।