फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut upcoming film simran title track released

'सिमरन' का टाइटल ट्रैक रिलीज, रिफ्रेश कर देगा ये चुलबुला गाना

Thu, 14 Sep 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 14 Sep 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut upcoming film simran title track released
'सिमरन' - फोटो : youtube
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'सिमरन' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। ये टाइटल ट्रैक ट्रेलर में भी सुनने को मिला थे लेकिन पूरा गाना अब रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के कई गाने रिलीज किए गए है जिनमें कंगना का मस्त मौला अंदाज देखने को मिला है। 
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टाइटल ट्रैक भी काफी रिफ्रेशिंग है। इस गाने के बोल काफी चुलबुले हैं। अबतक फिल्म सिमरन के चार गाने ‘लगती है ठाएं’, ‘पिंजरा तोड़ के’, ‘मीत’ और ‘सिंगल रहने दे’ लॉन्‍च हो चुके हैं। फिल्‍म के सभी गानों का म्‍यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गानों के अलावा फिल्‍म के टीजर, ट्रेलर और पोस्‍टर भी लॉन्‍च हो चुके हैं। 'सिमरन' के प‍हला गाने ने कंगना रनौत की फिल्‍म ‘क्‍वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ की याद दिलाई थी। फिल्‍म का ट्रेलर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 

पढ़ें- फिर लीक हुआ रिया सेन का इंटीमेट वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल


ट्रेलर बहुत जबरदस्त है। ट्रेलर के मुताबिक कहानी सिमरन की है, जो तलाकशुदा है। सिमरन को जुए और चोरी की लत है। वह बहुत खुले विचारों की लड़की है। अपने आगे किसी की नहीं सुनती है।

कंगना की फिल्‍म 'सिमरन' दो दिन बाद 15 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन हंसल मेहता ने किया है। सिमरन फिल्‍म को 12 कट के साथ सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed