फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut to meet Governor Bhagat Singh Koshyari tomorrow at Raj Bhavan

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी से आज मुलाकात करेंगी कंगना रणौत

Sun, 13 Sep 2020 04:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 13 Sep 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut to meet Governor Bhagat Singh Koshyari tomorrow at Raj Bhavan
कंगना रणौत,भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : File Photo

महाराष्ट्र सरकार से चल रही तनातनी के बीच कंगना रणौत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आज मुलाकात करेंगीं। यह मुलाकात शाम 4.30 बजे तय हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना अपने दफ्तर में बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के सामने अपनी बात रख सकती हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीएमसी की कार्रवाई के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बात सामने आई थी कि कोश्यारी ने नाराजगी जताई है। लेकिन कोश्यारी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर के कथित अवैध निर्माण ढहाए जाने को लेकर नाराजगी प्रकट की थी।
विज्ञापन


बीएमसी की ओर से दफ्तर तोड़े जाने की कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। कंगना इन दिनों ट्विटर पर खूब एक्टिव हैं और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया था। कंगना ने कहा था- मैंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर गलती नहीं की थी। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा कि मुंबई में आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मुंबई में नेवी के पूर्व अफसर से कथित शिवसैनिकों की हाथापाई और एक टीवी चैनल के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया है। कंगना ने कहा कि जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।


वहीं दूसरी तरफ कंगना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। ये एफआईआर मुंबई के विक्रोली थाने में दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed