फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut shares pic of her Mother Farming photo says she done it for 78 hours daily

Kangana Ranaut: आज भी खेतों में काम करती हैं इस अभिनेत्री की मां, सादगी देख रह जाएंगे दंग

Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी मां की तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा है कि उनकी मां दिनभर में सात-आठ घंटे खेती करती हैं।  फैंस भी यह बात सुनकर हैरान हैं और कंगना की मां की तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन
Kangana Ranaut shares pic of her Mother Farming photo says she done it for 78 hours daily
कंगना रनौत - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं, कभी विवादित बयान तो कभी किसी को पोस्ट के जरिए कभी किसी की तारीफ करती है। आमतौर पर तो वे देश में चल रहे मुद्दों पर बात करती हैं और आपने विचार शेयर करती है, लेकिन कभी-कभी एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से भी फैंस को रूबरू कराती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने अपने जीवन की सबसे करीबी इंसान की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मां हैं, कंगना ने फोटो के साथ अपनी मां की तारीफ करते हुए पोस्ट में दिल को छु लेने वाला नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

कंगना ने ट्विटर पर अपनी मां की एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनकी मां खेत में काम करते नजर आ रही है। फोटो में कंगना की मां आशा खेती करती नजर आईं। फोटो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरी माता जी हैं, जो हर रोज सात-आठ घंटे खेती करती हैं। घर पर अक्सर लोग आते हैं और मुझसे कहते हैं कि हमें कंगना की मम्मी से मिलना है। वह बड़ी विनम्रता से हाथ धोकर उन्हें चाय-पानी देते हुए कहती हैं कि मैं ही उनकी मां हूं। लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut shares pic of her Mother Farming photo says she done it for 78 hours daily
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कमेंट में आगे लिखा, 'एक बार मैंने उनसे कहा कि इतने लोग घर पर आते हैं। क्या जरूरत है सबको खुद चाय-खाना बनाकर देने की? उन्होंने कहा कि नहीं बेटा, आपको जो इतना चाहते हैं, हमारा सौभाग्य है कि हम उनकी सेवा कर सकें। धन्य है मेरी माताजी और उनका चरित्र।' इसके आगे कंगना ने अपनी मां की एक शिकायत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'बस एक शिकायत है, वह फिल्म के सेट पर नहीं आना चाहतीं। बाहर खाना नहीं खाना चाहतीं। सिर्फ घर का खाना खाएंगी। मुंबई में नहीं रहना चाहतीं। विदेश नहीं जाना चाहतीं और अगर हम फोर्स करें तो जबरदस्त डांट पड़ती है।'
विज्ञापन

कंगना रनौत अपनी मां के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और उन्हें बहुत प्यार करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत पिछली बार साल 2022 में 'धाकड़' मूवी में नजर आई थीं। फिलहाल वे 'तेजस', 'टीकू वेड्स शेरू', 'चंद्रमुखी 2' और इमरजेंसी' में व्यस्त हैं। 

यह भी पढ़ें: वायरल ब्राइडल एंट्री मोमेंट पर इमोशनल हुईं कियारा, अंदर से लगा- यार मेरी शादी हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed