फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Shares Ayodhya Ram Lalla Idol Photo emergency actress praised sculptor

Ram Mandir: रामलला की मनमोहक तस्वीर देख सच हुई कंगना की कल्पना, अभिनेत्री ने की मूर्तिकार की जमकर प्रशंसा

Fri, 19 Jan 2024 08:47 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 19 Jan 2024 08:47 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर रामलला की मूर्ति की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Ayodhya Ram Lalla Idol Photo emergency actress praised sculptor
कंगना रणौत - फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। राम मंदिर उद्घाटन से कुछ दिन पहले, रामलला की मूर्ति का चेहरा सामने आया है। श्रीराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर रामलला की मूर्ति की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


मूर्ति देख जीवंत हुईं कंगना 
कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से रामलला की मूर्ति की दो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम एक युवा लड़के के रूप में ऐसे दिखते थे और आज इस मूर्ति को देखकर मेरी कल्पना जीवंत हो गई।' उन्होंने श्रीराम की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगी राज के लिए कहा, 'आप धन्य हैं, कितनी सुन्दर और मन को मोह लेने वाली मूर्ति बनाई है। रामलला की मूर्ति को बनाने के लिए कितना दवाब होगा आप पर, लेकिन तब भी आपने भगवान राम को इस पत्थर में उतर दिया है, क्या कहें यह भी राम की ही कृपा है।' अयोध्या में होने वाले रामलला के अभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए कंगना रणौत को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'न तो फिल्म देखी है और न ऐसी फिल्में करूंगी', तापसी पन्नू ने की रणबीर की एनिमल की जमकर आलोचना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे होंगे शामिल 
फिल्मी जगत से कंगना रणौत के अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर व प्रसून जोशी, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी और राम चरण सहित कई अन्य हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट 
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था, जिसमे उन्होंने भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका निभाई थी। कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' पर काम कर रही हैं, जो पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। वे फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि इसका निर्देशन भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भक्तिधाम लॉन्च, भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से दर्शकों को जोड़ेंगे शो के किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed