फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bhaktidhaam launched celebrates Ayodhya Ram Mandir Inauguration know details

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भक्तिधाम लॉन्च, भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से दर्शकों को जोड़ेंगे शो के किरदार

Fri, 19 Jan 2024 07:37 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों को भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से भी जोड़ने को तैयार है। भक्तिधाम दर्शकों के लिए भक्ति गीतों, वीडियो और कहानियों के संग्रह लाने के लिए समर्पित है, जो शो के सभी पसंदीदा किरदारों के जरिए दर्शकों को आध्यात्मिकता से जोड़ेगा। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bhaktidhaam launched celebrates Ayodhya Ram Mandir Inauguration know details
भक्तिधाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी कहानी और किरदारों से लोगों को गुदगुदाने के लिए मशहूर है। लोगों के हंसाने के साथ-साथ अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों को भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से भी जोड़ने को तैयार है। शो के मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा भक्तिधाम चैनल लॉन्च किया है, जो राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के मौके पर 'जलालो दीप खुशियों के मेरे श्री राम आए हैं' गीत से जश्न मनाने को तैयार है।

विज्ञापन

राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न
यह भक्तिधाम चैनल दर्शकों को आध्यात्मिकता और मनोरंजन दोनों प्रदान करेगा। इस चैनल का प्रीमियर भक्ति संगीत, 'जलालो दीप खुशियों के मेरे श्री राम आए हैं' गीत से होगा। जो 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
हंसल मेहता ने शुरू की वेब सीरीज 'गांधी' की शूटिंग, मुख्य किरदार में नजर आएंगे प्रतीक गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति कल्याण के क्षेत्र में पहुंच बढ़ाने की कोशिश
'भक्तिधाम' चैनल दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह मनोरंजन से हटकर आध्यात्मिक और भक्ति कल्याण के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश में है। नीला फिल्म प्रोडक्शन और नीला मीडियाटेक के निर्माता असित मोदी ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि अपने किरदारों के माध्यम से दर्शकों से हर तरीके से जुड़े रहे। चैलन पर प्रत्येक भक्ति गीत और वीडियो को मन में शांति लाने के लिए तैयार किया गया है, जो लोगों को उनके दैनिक जीवन की हलचल में सूकून देगा।'
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग करेगा पीवीआर, इतने थिएटर्स में होगा सीधा प्रसारण


 
विज्ञापन

दर्शकों को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे शो के किरदार
गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा भक्तिधाम दर्शकों के लिए भक्ति गीतों, वीडियो और कहानियों के संग्रह लाने के लिए समर्पित है, जो दया, बबीता, जेठालाल, टप्पू, अय्यर, कोमल, चंपकलाल और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी पसंदीदा किरदारों के जरिए दर्शकों को आध्यात्मिक से जोड़ेगा। 

'न तो फिल्म देखी है और न ऐसी फिल्में करूंगी', तापसी पन्नू ने की रणबीर की एनिमल की जमकर आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed