Kangana Ranaut: बर्फबारी में और भी खूबसूरत दिखता है कंगना का बंगला, फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने मां को किया याद
तस्वीरों को साझा कर कंंगना ने बताया है कि उन्हें घर की बहुत याद आ रही है। शेयर की गईं तस्वीरों में कंगना का घर बर्फ से ढका नजर आ रहा है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रही है।
विस्तार
कंगना रणौत की गिनती बॉलीवुड की बड़ी अदाकाराओं में होती है। फिल्म इंडस्ट्री में काम काम करने की वजह से कंगना मुंबई में रहती हैं। हालांकि जब भी उन्हें समय मिलता है वह अपने घर यानी हिमाचल प्रदेश जरूर जाती हैं और वहां अपने घरवालों के साथ खूब एंजॉय करती हैं। कंगना इन दिनों अपने घर को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को साझा कर कंंगना ने बताया है कि उन्हें घर की बहुत याद आ रही है। शेयर की गईं तस्वीरों में कंगना का घर बर्फ से ढका हुआ है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रही है।
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म का एलान, पुलिस वाले का रोल निभाते आएंगे नजर?
इन फोटोज के साथ कंगना ने कई कैप्शन भी दिए हैं। उन्होंने अपने सुंदर घर की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें अपनी मां के हाथ के बने तिल और हल्दी के लड्डू की बहुत याद आ रही है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ''सर्दियों का यह मौसम भी मां के हाथ के तिल-हल्दी के लड्डू खाए बिना जाएगा।''
Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
एक अन्य तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा कि वह अपने पिता के हाथ के बनाए गए पहाड़ी मीट को मिस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें सीजनल स्कीइंग की भी बहुत याद आ रही है।
Sun Cinema : मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां, जिनकी आवाज के दीवाने रहे हिंदुस्तान और पाकिस्तान
बता दें कि कंगना ने साल 2019 में अपने मनाली वाले घर को रेनोवेट कराया था। इसके बाद से उन्हें जब भी मौका मिलता है वह यहां आकर अपना समय जरूर बीताती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ, वह इसका निर्देशन भी कर रही हैं।
Bigg Boss 16: अब ‘बिग बॉस 16’ में नजर नहीं आएंगे सलमान खान? इस सितारे को सौंपी होस्टिंग की कमान