‘अपनी थेरेपी छोड़ो और फिल्म देखो’, कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ की तारीफ में बांधे पुल, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
Kangana Ranaut on Hanuman Ansh: एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ की है। जानिए एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर क्या कहा।
विस्तार
फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है। अब कंगना ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ‘सत्संग’ बताया है। उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की।
फिल्म को लेकर क्या बोलीं कंगना?
आज कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘हनुमान अंश’ का रिव्यू शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘हनुमान अंश कोई फिल्म नहीं है, ये एक सत्संग है। नीम करोली बाबा से खुद जुड़े लोगों की सच्ची घटनाओं को बेहद खूबसूरती से छोटी-छोटी कहानियों में पिरोया गया है। अपनी थेरेपी छोड़ो और इसे देखने जाओ।’
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है फिल्म
- कंगना रनौत की यह तारीफ ऐसे समय में आई है, जब ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
- विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा और कमाई लगातार बढ़ती गई।
- ट्रेड ट्रैकर सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की।
- इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये हो गया है।
- वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स को दी थी ये चेतावनी, फिल्म की कहानी और किरदारों पर कही बड़ी बात