फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut reacts to secret wedding rumours after mangalsutra sindoor appearance

गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘सुबह से कॉल पे कॉल आ रहे’; फैंस से किया अनोखा वादा

Fri, 22 May 2026 05:33 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 22 May 2026 05:33 PM IST
सार

Kangana Ranaut On Marriage Rumors: कंगना रनौत ने अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है और अपने फैंस के साथ एक खास वादा भी किया है।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut reacts to secret wedding rumours after mangalsutra sindoor appearance
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी गुपचुप शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि कंगना ने छुपकर शादी कर ली है, जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें साथ उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक खास वादा भी किया है।

विज्ञापन

अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
हाल ही में कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वे पारंपरिक हरे रंग की चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं। इस लुक को देखकर फैंस के बीच और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि कंगना ने बिना किसी को बताए शादी कर ली है और लोग उनके 'मिस्ट्री मैन' (दूल्हे) के बारे में कयास लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना रनौत की सफाई
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने शादी की अफवाहों का जवाब दिया है। कंगना ने लिखा, 'वह मुंबई की गर्मी में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। किसी ने उनके फिल्मी किरदार (गेटअप) में फोटो खींच ली, जिसके बाद उन्हें लगातार लोगों के फोन आने लगे।'

विज्ञापन

फैंस से किया खास वादा
कंगना ने फैंस से अपनी शादी को लेकर एक खास वादा करते हुए लिखा, 'मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी, वादा है। एक एक्टर को हर तरह के रोल करने पड़ते हैं, इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?'

किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं कंगना?
कथित तौर पर कंगना अपनी आगामी फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा। समय की कमी के कारण वह कपड़े और मेकअप बदले बिना ही निकल गईं, जहां बाहर खड़े पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची।

कंगना की आने वाली फिल्में
कंगना रनौत इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वह इन दिनों 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हैं। उनकी एक और बड़ी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक नर्स के रोल में नजर आएंगी।


यह भी पढ़ें: प्रियंका से दोस्ती के 25 साल पूरे होने पर बॉस्को ने लिखा खास नोट; अभिनेत्री ने दिया यह मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed