फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut rajkummar rao mental hai kya release date has been out

एक बार फिर साथ नजर आएंगे राजकुमार राव और कंगना रनौत, इस दिन रिलीज होगी 'मेंटल है क्या'

Fri, 12 Oct 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut rajkummar rao mental hai kya release date has been out
मेंटल है क्या
राजकुमार राव और कंगना रनौत जल्द ही एक बार फिर साथ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी। ये फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को प्रकाश कोवेलामुदी डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव के अलावा अमायरा दस्तूर, हर्षिता भट्ट, विक्रांत मेसी और जिमी शेरगिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है।


गौरतलब है कि कंगना रनौत इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मेंटल है क्या' के अलावा कंगना की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' है। फिल्म में कंगना रनौत झांसी की रानी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है' 1 फरवरी को रिलीज होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed