फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cannes 2023 Union Minister of State Dr L Murugan to lead Indian delegation to Film Festival know details here

Cannes 2023: डॉ एल मुरुगन कान में करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, वेष्टि पहन रेड कार्पेट पर आएंगे नजर

Sun, 14 May 2023 08:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 14 May 2023 08:24 PM IST
सार

उनके साथ द एलिफेंट व्हिस्परर्स फेम  फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा, मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, और प्रशंसित मणिपुरी अभिनेता कंगाबम तोम्बा होंगे।

विज्ञापन
Cannes 2023 Union Minister of State Dr L Murugan to lead Indian delegation to Film Festival know details here
डॉ एल मुरुगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन इस साल कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वह 21 मई शनिवार को फ्रांस के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह फिल्म समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे। डॉ मुरुगन उद्घाटन के दिन पारंपरिक तमिल पोशाक 'वेष्टि' पहनकर रेड कार्पेट पर चलते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandramukhi 2: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी 'चंद्रमुखी 2'
विज्ञापन

ये दिग्गज हस्तियां भी करेंगी शिरकत

उनके साथ द एलिफेंट व्हिस्परर्स फेम  फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा, मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, और प्रशंसित मणिपुरी अभिनेता कंगाबम तोम्बा होंगे, जिनकी फिल्म 'ईशानाऊ' इस साल कान क्लासिक सेक्शन में प्रदर्शित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kunal Kemmu: 'कलयुग' से पहले कुछ और था इस फिल्म का टाइटल, पहली मूवी का नाम घर पर बताने से डर रहे थे कुणाल खेमू
चार भारतीय फिल्मों ने बनाई जगह

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान फिल्म महोत्सव के 76वें संस्करण में भारत को कंटेंट क्रिएशन के वैश्विक केंद्र के रूप में दिखाने के लिए एक वीडियो संदेश के माध्यम से उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि चार भारतीय फिल्मों ने इस साल आधिकारिक चयन में जगह बनाई है। कानू बहल की आगरा उनकी दूसरी फिल्म होगी जिसका वर्ल्ड प्रीमियर कान में डायरेक्टर्स फोर्टनाइट  में होगा। उनकी 2014 की पहली फिल्म तितली का अनावरण 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में किया गया था। अनुराग कश्यप की केनेडी को मिडनाइट स्क्रीनिंग में और नेहेमिच को फेस्टिवल डे कान के ला सिनेफ सेक्शन में दिखाया जाएगा। एक मणिपुरी फिल्म 'ईशानाऊ', 'क्लासिक्स' वर्ग में प्रदर्शित की जाएगी। इनके अलावा, कई भारतीय फिल्मों को मार्चे डू फिल्म्स में प्रदर्शित करने के लिए निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed