फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut finished Chennai schedule of her next film Thalaivi shared some pics

जयललिता के अवतार में दिखीं कंगना रणौत, शेयर कीं तस्वीरें तो हुईं वायरल

Sun, 11 Oct 2020 07:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 11 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut finished Chennai schedule of her next film Thalaivi shared some pics
कंगना रणौत, जयललिता - फोटो : ट्विटर-@KanganaTeam

महाराष्ट्र सरकार से विवाद के बीच कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी की शूटिंग में बिजी हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalitha) की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म की चर्चा हर तरफ है। यह कंगना के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म में जयललिता के बचपन से लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


कंगना ने ट्विटर पर 'थलाइवी' के सेट से कुछ और फोटो साझा की हैं, जिसमें उनका लुक कमाल का है। अब उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कंगना ने इसके साथ ही लिखा है, 'जया मां के आशीर्वाद से थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है। कोरोना के दौर में काफी कुछ बदल गया है लेकिन एक्शन और कट के बीच कभी कुछ नहीं बदलता। पूरी टीम का शुक्रिया।'
विज्ञापन

 

Kangana Ranaut finished Chennai schedule of her next film Thalaivi shared some pics
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर-@KanganaTeam

तस्वीरों की खास बात यह है कि कंगना रणौत एकदम जयललिता जैसी ही दिखाई दे रही हैं। उनका मेक अप इस अंदाज में किया गया है कि वे एकदम पूर्व सीएम जैसी दिखें। इस फिल्म में कंगना के रोल को लेकर काफी बज बना हुआ है।

खबर है कि इस कोरोना वायरल की वजह से इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स को उस सीन के लिए कम से कम 350 लोगों की जरूरत है, लेकिन कोरोना काल में ऐसी इजाजत नहीं मिल रही है। इस वजह से मेकर्स अभी स्थिति का सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

'थलाइवी' तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। इसमें कंगना जयललिता के ही किरदार में नजर आएंगी। सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वालीं भाग्यश्री भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी।

Kangana Ranaut finished Chennai schedule of her next film Thalaivi shared some pics
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बता दें पिछले कुछ महीनों से वह बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों से लेकर अन्य सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने इस दौरान कई फिल्मी हस्तियों पर सीधे नाम लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने घर पर हुई बीएमसी की कार्रवाई को लेकर भी वो खबरों में रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed