फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Esha Gupta Visit New Parliament House actresses Praised Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: नए संसद भवन पहुंचीं कंगना-ईशा गुप्ता, महिला आरक्षण बिल पर की मोदी सरकार की जमकर तारीफ

Tue, 19 Sep 2023 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Sep 2023 09:21 PM IST
सार

कंगना ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है...यह नया संसद भवन अमृतकाल का प्रतीक है। यह एक पवित्र मंदिर है। इतना महत्वपूर्ण दिन, भाजपा कुछ भी या किसी भी बिल पर बात कर सकती थी, लेकिन उन्होंने महिला सशक्तिकरण को चुना।"

विज्ञापन
Kangana Ranaut Esha Gupta Visit New Parliament House actresses Praised Women Reservation Bill
कंगना रणौत, ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए संसद भवन में आज (19 सितंबर) महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। मौजूदा पांच दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लोकसभा और राज्य के विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने के लिए इसे लाया गया है। इस बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। कंगना रणौत और ईशा गुप्ता सहित बॉलीवुड हस्तियों ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि कलाकारों के एक समूह को खास तौर संसद भवन में आमंत्रित किया गया था। इनमें कंगना और ईशा भी शामिल थीं।

विज्ञापन

Leo: विजय एंटनी की बेटी की आत्महत्या के बाद लियो के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, पोस्टर रिलीज हुआ स्थगित

विज्ञापन

Kangana Ranaut Esha Gupta Visit New Parliament House actresses Praised Women Reservation Bill
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने की महिला आरक्षण बिल की सराहना

कंगना ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''यह एक ऐतिहासिक दिन है...यह नया संसद भवन अमृतकाल का प्रतीक है। यह एक पवित्र मंदिर है। इतना महत्वपूर्ण दिन, भाजपा कुछ भी या किसी भी बिल पर बात कर सकती थी, लेकिन उन्होंने महिला सशक्तिकरण को चुना। इससे उनकी सोच और मानसिकता का पता चलता है। हमारा देश सक्षम हाथों में है।”

ईशा गुप्ता ने जमकर की तारीफ

वहीं, ईशा गुप्ता ने भी संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश करने के केंद्र के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ''नई संसद के पहले दिन पेश किया गया बिल प्रगति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महिलाओं की आवाज सुनना महत्वपूर्ण है। यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाएगा और पीएम मोदी महिलाओं के लिए 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' सहित विभिन्न पहलों की वकालत करते रहे हैं।'
Anurag Kashyap: 'लोग अपने फायदे के लिए करते थे मुझसे बात', अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री की राजनीति से उठाया पर्दा

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
ईशा ने सोशल मीडिया पर भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नई संसद, नई सोच, नया दौर, नया भारत। आज संसद भवन में इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। महिला उत्थान महिला आरक्षण विधेयक पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)


 

Kangana Ranaut Esha Gupta Visit New Parliament House actresses Praised Women Reservation Bill
जया बच्चन, स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसकेअलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी नए संसद भवन में काफी खुश नजर आईं। उन्होंने लोकसभा के अंदर सेल्फी भी ली। तस्वीर में स्मृति के साथ भाजपा संसद लॉकेट चटर्जी भी नजर आ रही हैं। वहीं, विशेष सत्र के दौरान अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन पुराने संसद भवन में दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed