अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। अब कंगना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल एक वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए अपशब्द कहे थे।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो पोस्ट कर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को कहे थे अपशब्द
ये एफआईआर मुंबई के विक्रोली थाने में दर्ज हुई है। वकील नीतिन माने ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि वह कोर्ट में कंगना को घसीटेंगे। चूंकि उद्धव ठाकरे का इस पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी कंगना ने उन्हें इस मामले में घसीटा। एक राज्य के सीएम के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं है।
दरअसल कंगना रनौत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उस वीडियो में कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए संदेश दिया था। लेकिन संदेश में कंगना ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। ऐसे में ही कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कंगना कहती हैं, बीते 24 घंटे में मेरा ऑफिस अचानक अवैध घोषित कर दिया गया। उन्होंने मेरे ऑफिस के फर्नीचर सहित अंदर सब चीजों को नष्ट कर दिया और अब मुझे धमकियां मिल रही हैं कि वे मेरे घर आएंगे और इसे भी तोड़ देंगे।