फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut befitting reply to user who ask Emergency being hit why munawar faruqui became Lockup winner

Kangana Ranaut: मुनव्वर फारूकी से ही अपनी फिल्म हिट करवा लेना...यूजर की बात पर कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 22 Feb 2023 12:27 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Feb 2023 12:27 AM IST
सार

एक यूजर ने कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के हिट न होने की आशंका जताई और मुनव्वर फारूकी को 'लॉकअप' शो का विजेता बनाने को लेकर सवाल किया। इस पर अभिनेत्री ने यूजर को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut befitting reply to user who ask Emergency being hit why munawar faruqui became Lockup winner
कंगना रनौत - फोटो : social media

विस्तार

कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जावेद अख्तर के 26/11 हमले वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच एक यूजर ने उनकी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के हिट न होने की आशंका जताई और मुनव्वर फारूकी को 'लॉकअप' शो का विजेता बनाने को लेकर सवाल किया। इस पर अभिनेत्री ने यूजर को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

Kangana Ranaut befitting reply to user who ask Emergency being hit why munawar faruqui became Lockup winner
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने कंगना की आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का पोस्टर साझा किया। यूजर ने अभिनेत्री से सवाल पूछा कि बहन कंगना, आपकी फिल्म आ रही है। जिस मुनव्वर फारूकी ने हमारे श्री राम और सीता पर अभद्र टिप्पणी की। हिंदुओं ने उसके शो कैंसल करवाएं। मगर आपने तो उसके डूबते करियर को 'लॉकअप' में बुलाकर सहारा दिया और विजेता भी बना दिया। अब उसे ही बोलिए आपकी फिल्म भी हिट करवा देगा।

Uorfi Javed: ओहो...यह कैसी मुसीबत आई उर्फी पर! सामान लेकर रफूचक्कर हुआ उबर ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut befitting reply to user who ask Emergency being hit why munawar faruqui became Lockup winner
कंगना रनौत - फोटो : social media

यूजर के इस सवाल पर कंगना ने जवाब देते हुए लिखा, 'श्री कृष्ण ने श्रीमद भगवत गीता में कहा है जो मनुष्य निरपेक्ष होकर निर्णय लेता है, वही धर्म के मार्ग पर तत्पर है। मुझे मेरे धर्म से कोई नहीं भटका सकता। ना हारने का भय जीतने का लोभ। मैं धर्म से विवश हूं और सदैव लोभ, घृणा, भय और अहंकार मुक्त होकर निर्णय लेती हूं।


Pooja Bhatt: जावेद अख्तर के 26/11 हमले वाले बयान पर पूजा का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने की पाकिस्तानियों की तारीफ

विज्ञापन

Kangana Ranaut befitting reply to user who ask Emergency being hit why munawar faruqui became Lockup winner
मुनव्वर फारूकी - फोटो : social media

दरअसल, बीते साल रियलिटी शो 'लॉकअप' ने धमाल मचाया, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। उस दौरान इस शो को लेकर अभिनेत्री काफी चर्चा में रही थीं। पहले सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इस शो के विजेता स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। शो जीतने के बाद से ही कॉमेडियन की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

Lucknow Ka Hero: गोमती किनारे के छोरे ने गोरेगांव आकर किया धमाल, जानिए अतुल श्रीवास्तव से उनकी राम कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed