फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bhatt reaction on javed akhtar comment for blaming pakistan for mumbai terror attack in lahore

Pooja Bhatt: जावेद अख्तर के 26/11 हमले वाले बयान पर पूजा का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने की पाकिस्तानियों की तारीफ

Tue, 21 Feb 2023 10:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 Feb 2023 10:51 PM IST
सार

जावेद अख्तर ने 26/11 हमले को लेकर पाकिस्तान में बयान दिया, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन
Pooja Bhatt reaction on javed akhtar comment for blaming pakistan for mumbai terror attack in lahore
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयान सामने रखते हैं। हाल ही में उन्होंने ने 26/11 हमले को लेकर पाकिस्तान में बयान दिया, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को उनके घर में ही आईना दिखा दिया। गीतकार के बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, अब अभिनेत्री पूजा भट्ट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूजा ने सच सुनने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की भी तारीफ की है।

विज्ञापन

Pooja Bhatt reaction on javed akhtar comment for blaming pakistan for mumbai terror attack in lahore
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जावेद अख्तर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने कहा, 'सच को जिंदा रहने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। एक सच बोलने वाला और दूसरा सच सुनने वाला। एक के बिना दूसरा संभव नहीं है। अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक, जो असाधारण रूप से सक्षम हैं, वह मिलावट रहित सच को सुन रहे हैं। इसके अलावा खुद पर हंस भी रहे हैं।
 



Vidya Balan: घूंघट पर विद्या बालन का बयान, बोलीं, सशक्तिकरण वही जब गांव की महिला पहली बार बिना घूंघट निकले

विज्ञापन
विज्ञापन

Pooja Bhatt reaction on javed akhtar comment for blaming pakistan for mumbai terror attack in lahore
कंगना रनौत - फोटो : social media

पूजा से पहले कंगना रनौत ने भी जावेद के बयान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था,'जब मैं जावेद साहब की पोएट्री सुनती हूं तो लगता था कि कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुस के मारा।



Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शेयर किया नमाज पढ़ते हुए वीडियो, लोगों ने गिना दीं हजार कमियां

विज्ञापन

Pooja Bhatt reaction on javed akhtar comment for blaming pakistan for mumbai terror attack in lahore
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जावेद अख्तर फैज फेस्टिवल 2023 में हिस्सा लेने पाकिस्तान के लाहौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 हमले के गुनहगारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'अहम बात यह है कि आजकल जो फिजा इतनी गरम है, वह कम होनी चाहिए। हम तो मुंबई के लोग हैं। हमने देखा है हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वे लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे और ना ही इजिप्ट से आए थे। वे लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। अगर यह शिकायत हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।
Filmy Wrap: खराब हिंदी बोलने पर नीसा देवगन ट्रोल और रणबीर को पसंद है रम, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed