Kangana Vijay: विजय सेतुपति ने कंगना रणौत संग मिलाया हाथ? किसी ने किया सपोर्ट तो कोई लगा रहा क्लास
कंगना रणौत और विजय सेतुपति के जल्द एक फिल्म में साथ आने की जानकारी है। हालांकि, इस रिपोर्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पंगा क्वीन यानी कंगना रणौत अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करती और उनका दिल जीतती नजर आती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही कंगना की एक और अपकमिंग फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के जुड़ने की जानकारी है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है।
विजय सेतुपति-कंगना रणौत ने मिलाया हाथ
रिपोर्ट की मानें तो, 'इमरजेंसी' के बाद कंगना रणौत साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ एक फिल्म में सहयोग करेंगी। हालांकि, अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इस वायरल न्यूज ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। नेटिजन्स ने इंटरनेट पर खोज की है, और उन्हें एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का पोस्टर मिला है, जिसे ट्राइडेंट आर्ट्स और अहिंसा एंटरटेनमेंट के जरिए निर्मित किया जा रहा है।
OMG 2 Censor Board: ‘ओह माय गॉड 2’ पर सेंसर ने दिया गोपनीयता का हवाला, अक्षय को तय डेट पर रिलीज का पक्का भरोसा
फैंस खुश, नेटिजन्स नाराज
पोस्टर में केवल दो ही स्टार्स की छवि दिखाई गई है, लेकिन नेटिजन्स मान रहे हैं कि ये दोनों कोई और नहीं बल्कि कंगना रणौत और विजय सेतुपति हैं। रिपोर्ट तो यह भी है कि यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होने जा रही है। रिपोर्ट से जहां, इंटरनेट पर एक हिस्सा दोनों को फिल्म में साथ देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। तो वहीं, कुछ इनके सहयोग पर जमकर चुटकी लेते नजर आए हैं।
Project K: 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील, एक्ट्रेस के इंटेंस अंदाज ने बढ़ाया उत्साह
कंगना-विजय का वर्कफ्रंट
कंगना रणौत और विजय सेतुपति के सहयोग पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'अरे, यह एक पावरहाउस कास्टिंग है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि डायरेक्टर अच्छा हो।' दूसरे ने लिखा, 'अब हमें कुछ मजबूत प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। हालांकि, एक ट्रोल ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'भगवान तुमको शक्ति दें विजय सेतुपति, क्योंकि आपको इसकी आवश्यकता होगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में कंगना रणौत फिल्म 'इमरजेंसी' और 'तेजस' में देखी जाएंगी। वहीं, विजय सेतुपति, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।