फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kandahar Ali Fazal First Look revealed form his Hollywood action film with Gerard Butler

Ali Fazal: हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' से रिलीज हुआ अली फजल का पहला पोस्टर, सख्त लुक में अभिनेता ने जीता फैंस का दिल

Thu, 18 May 2023 02:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 02:31 PM IST
सार

अली फजल, जेरार्ड बटलर के साथ हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंधार' में धमाल मचाते दिखाई देने वाले हैं। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से अली के फैंस इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Kandahar Ali Fazal First Look revealed form his Hollywood action film with Gerard Butler
अली जफर - फोटो : instagram

विस्तार

अभिनेता अली फजल ने अपनी आगामी हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंधार' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया। 'विक्टोरिया एंड अब्दुल', 'डेथ ऑन द नाइल', 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसी कई अन्य हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके अली फजल जल्द ही लौट रहे हैं। अली, जेरार्ड बटलर के साथ हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंधार' में धमाल मचाते दिखाई देने वाले हैं। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से अली के फैंस इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं। अब उनकी उत्सुकता को और बढ़ाते हुए अभिनेता ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है।

विज्ञापन

अली फजल ने साझा कियो पोस्टर
इंस्टाग्राम पर, अली ने प्रशंसकों के साथ पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'धड़कनें बढ़ा देने वाला एक्शन। बड़ी स्क्रीन के लिए बनी एक जोश बढ़ाने वाली राइड। क्योंकि यहां रेत में कुछ सीरियस एक्शन हुआ। हां, हमने केटीएम पर डर्ट बाइकिंग की। मेरी नई फिल्म कंधार को देखें, 26 मई से, सिर्फ थिएटर में।”
विज्ञापन

SatyaPrem Ki Katha Teaser: 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर रिलीज, दिखी कार्तिक-कियारा की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन



रग्ड लुक में दिखे अली
फर्स्ट लुक पोस्टर में, अली को रेगिस्तान के बीच में एक डर्ट बाइक के सामने एक टफ लुक में देखा जा सकता है। अभिनेता का यह लुक फैंस को खूब भा रहा है। वे लोग पोस्टर पर लगातार कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं। अली हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन सितारों में से एक जेरार्ड बटलर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अमेरिका में 26 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को बड़े पैमाने पर सऊदी अरब के अल उला क्षेत्र में शूट की गई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)



कब रिलीज होगी फिल्म
अली जफर पहले भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने, मशहूर अभिनेता डेम जूडी डेंच के साथ 2017 की फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के साथ हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। अभिनेता अब निर्देशक, रिक रोमन वॉ द्वारा एक्शन फिल्म 'कंधार' में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। रिक रोमन वॉ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अली जफर के अलावा स्कॉटिश अभिनेता जेरार्ड बटलर, नावीद नेगहबान, ट्रैविस फिमेल और एल्नाज नोरोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Shahid-Rashmika: शाहिद-रश्मिका इस दिन शुरू करेंगे अनीस बज्मी की फिल्म की शूटिंग, पहली बार दोनों साथ आएंगे नजर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed