फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SatyaPrem Ki Katha Teaser released Kartik Aaryan Kiara Advani Film Shows bittersweet love story of stars

SatyaPrem Ki Katha Teaser: 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर रिलीज, दिखी कार्तिक-कियारा की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी

Thu, 18 May 2023 11:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 11:49 AM IST
सार

'सत्यप्रेम की कथा' में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
SatyaPrem Ki Katha Teaser released Kartik Aaryan Kiara Advani Film Shows bittersweet love story of stars
सत्य प्रेम की कथा - फोटो : Instagram

विस्तार

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था उसी दिन से दर्शकों को एक बार फिर पर्दे पर कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री देखने की उत्सुकता थी। आज फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का पहला टीजर जारी कर दिया है, जो बेहद शानदार लग रहा है। फिल्म की यह झलक कार्तिक-कियारा को एक-दूसरे के प्यार में खोया दिखाती है, लेकिन उनके जीवन में कई मोड़ आते हैं जिनका सामना उन्हें करना पड़ता है।

विज्ञापन

SatyaPrem Ki Katha Teaser released Kartik Aaryan Kiara Advani Film Shows bittersweet love story of stars
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट हुई 'सत्यप्रेम की कथा' की टीजर भी वहीं से शुरू होता है। कार्तिक आर्यन और कियारा की प्यारी सी प्रेम कहानी को समझाने के लिए अभिनेता ने अपनी आवाज दी है, जो टीजर के बैकड्रॉप में चल रही है। कार्तिक प्यार भरी बातों से दर्शकों को कहानी के किरदारों में छिपे प्यार को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां पहले कुछ सीन में कार्तिक और कियारा को प्यार से घूमते-फिरते और एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिखाया जाता है, वहीं बाद में दोनों के बीच कुछ ऐसे पल आते हैं जब वे बिछड़ जाते हैं। ऐसे में साफ पता लग रहा है कि कार्तिक और कियारा एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SatyaPrem Ki Katha Teaser released Kartik Aaryan Kiara Advani Film Shows bittersweet love story of stars
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

सामने आए टीजर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है, जिसके मुताबिक फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया था। इसके पीछे की वजह फिल्म के नाम को लेकर मध्य प्रदेश में हुआ विवाद था। 

विज्ञापन

SatyaPrem Ki Katha Teaser released Kartik Aaryan Kiara Advani Film Shows bittersweet love story of stars
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media

'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इस फिल्म में दूसरी बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर्दे पर एक-साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed