KRK: केआरके ने कटरीना को दी घर पर सोने की सलाह, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...
केआरके आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को लेकर दिए, अपने बयानों से चर्चा में बने रहते हैं और इस बार उन्होंने कटरीना कैफ पर निशाना साधा है। यहां तक कि उन्हें घर पर आराम से सोने की सलाह तक दे डाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केआरके यानी कमाल आर खान। जो हमेशा ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। शायद ही बॉलीवुड में कोई अभिनेता या अभिनेत्री होगी, जिसकी केआरके ने आलोचना न की हो। खुद को फिल्मों के समीक्षक बताने वाले केआरके अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों और कलाकारों में कमियां गिनाते नजर आते रहते हैं। आज कटरीना का जन्मदिन है, लेकिन केआरके ने इस मौके पर भी कटरीना कैफ पर निशाना साधा है और फिल्म करने की बजाय घर पर आराम से सोने की सलाह भी दे डाली है। यहां तक कि इस बार केआरके ने अपनी भाषा का भी ध्यान नहीं रखा और सिद्धांत चतुर्वेदी व ईशान खट्टर को भी भला-बुरा कहा है।
फोन भूत में सिद्धांत चतुर्वेदी-ईशान खट्टर संग नजर आएंगी कटरीना
दरअसल कटरीना कैफ आगामी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म पहले 15 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके बाद जानकारी आई कि इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल अब एक बार फिर से इसकी रिलीज डेट में बदलाव किए गए हैं, जिसके मुताबिक "फोन भूत" 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अभिनेता ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। आज दोनों अभिनेताओ ने कटरीना के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ रैप गाते नजर आ रहे हैं।
कटरीना को दी घर पर सोने की सलाह
ईशान और सिद्धांत चतुर्वेदी ने जो वीडियो को साझा किया है, उसमें तीनों कलाकार फिल्म के सेट पर भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अब केआरके ने इसी वीडियो को साझा करते हुए कटरीना और दोनों अभिनेताओं पर निशाना साधा है। कटरीना को घर पर आराम से सोने की सलाह देने के साथ ही उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।