फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan Shankar pay Rs 1 crore Each To Families of Deceased as compensation for Indian 2 accident

'इंडियन 2' के सेट पर हुआ था हादसा, कमल हासन और शंकर ने मृतकों के परिवारों को बांटे एक करोड़ रुपये के चेक

Fri, 07 Aug 2020 10:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 10:02 PM IST
सार

  • इंडियन 2 के सेट पर हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवार की कमल हासन और शंकर ने की मदद।
  • मृतकों के परिवार को बांटे 1-1 करोड़ रुपये के चेक।
  • फरवरी में फिल्म के सेट पर हुआ था हादसा।
  • तीन लोगों की मौत और 10 लोग हुए थे घायल।

विज्ञापन
Kamal Haasan Shankar pay Rs 1 crore Each To Families of Deceased as compensation for Indian 2 accident
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के सेट पर फरवरी में एक दुखद हादसा हुआ था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं 10 लोग घायल हो गए थे। हादसा चेन्नई में 'इंडियन 2' के सेट पर उस समय हुआ जब फिल्म के सेट पर निर्माणकार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक क्रेन गिर गई। जिसके चलते सेट पर बड़ा हादसा हो गया। वहीं अब हादसे के बाद कमल हासन और फिल्म के प्रोड्यूसर शंकर हादसे में मृत हुए लोगों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। 

विज्ञापन


इस हादसे के बाद ही घोषणा कर दी गई थी कि घायलों का इलाज फिल्म की टीम करवाएगी तो वहीं मृतकों के परिवार को एक- एक  करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी घोषणा के तहत अब गुरुवार को मृतकों के परिवार को कमल हासन और फिल्म के प्रोड्यूसर शंकर ने एक- एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे हैं। ये चेक फिल्म एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) के प्रेसिडेंट आर के सेल्वामनी की मौजूदगी में बांटे गए।
विज्ञापन



इसके अलावा रामराजन नाम के टेक्नीशियन जो इस दौरान हादसे का शिकार हुए थे उनको भी 90 लाख रुपये दिए गए। बता दें कि ये हादसा 2 फरवरी को हुआ था। जब ये हादसा हुआ उस दौरान अभिनेत्री काजल अग्रवाल और कमल हासन भी सेट पर मौजूद थे। लेकिन दोनों में से किसी को भी कोई चोट नहीं लगी। इस हादसे की जानकारी खुद कमल हासन ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने हादसे पर गहरा शोक भी व्यक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अब तक इस फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं जिससे कमाल हासन के फैंस और सिनेप्रेमियों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विद्युत जामवाल और प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य किरदार में हैं।  'इंडियन-2' 1992 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' की सीक्वल है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED का बड़ा खुलासा, रिया चक्रवर्ती के भाई के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed