फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan says Tamil Nadu politics can change and I want to bring about that change

कमल हसन का बड़ा बयान, 'तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में लाना चाहता हूं बदलाव'

Fri, 15 Sep 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 15 Sep 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan says Tamil Nadu politics can change and I want to bring about that change
कमल हासन
कमल हसन के पॉलिटिक्स से जुड़ने की अटकलें एक बार फिर उनके नए बयान के बाद तेज हो गई हैं। 'बिग बॉस' तमिल से एक बार फिर सुर्खियों में आए कमल  हसन ने  हाल ही में तमिल पॉलिटिक्स को लेकर अपने विचार रखे थे। कमल ने कहा, 'तमिल की राजनीति को बदला जा सकता है और ये बदलाव मैं खुद लाना चाहता हूं'। 
विज्ञापन


पढ़ें- फैंस के लिए खुशखबरी, अक्टूबर में शो के साथ वापसी करेंगे कपिल शर्मा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो जनता से ये वादा नहीं कर रहे हैं कि वो इस बदलाव के लिए उन्हें कोई आसान सा उपाय ढूंढ कर दे देंगे लेकिन ये वादा जरूर करते हैं कि वो इसकी शुरुआत अवश्य ही करेंगे। उनके इस बयान से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमल पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने का अपना मन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल ने एक इंटरव्यू के दौरान लोगों से कहा था कि अगर वो उनके अनुसार काम न कर पाएं तो जनता उनके 5 साल पूरा होने का इंतजार न करें। उन्हें तुरंत बाहर निकाल दे।  उन्होंने कहा,' राजनीति में भ्रष्टाचार काफी हद तक फैला हुआ है। यहां या तो मैं रहूंगा या फिर भ्रष्टाचार । हम दोनों एक साथ नहीं रह सकते'। उनका कहना है कि अभी तक किसी भी पार्टी ने उनकी सोच के अनुसार काम नहीं किया है। 

वो कहते हैं कि उन्हें इस बात में भी संशय है कि कोई पार्टी ऐसा भविष्य में भी करेगी। खबरों की मानें तो तमिलनाडु की दोनों पार्टी AIADMK और DMK के विचारों से प्रभावित न होने की वजह से कमल जल्द ही अपनी एक अलग पार्टी लेकर आ सकते हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed