फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kamal haasan over shashikala 5 star jail in bigg boss tamil elimination round

तमिल संस्कृति के बाद अब शशिकला पर ये क्या बोल कमल हासन!

Mon, 24 Jul 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 24 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan over shashikala 5 star jail in bigg boss tamil elimination round
'बिग बॉस तमिल' को लेकर कमल हासन मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले शो के दौरान तमिल संस्कृति को धूमिल करने का आरोप कमल हालन पर लग था। अब शो में एक नया मोड़ आ गया है जहां राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


दरअसल एलिमिनेशन राउंड के दौरान एक्ट्रेस नमिता घर से बाहर हो गईं। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस का घर 5 स्टार जेल जैसा है। इस पर कमल हासन ने जवाब दिया- एक और 5 स्टार जेल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि कमल हासन का इशारा शशिकला की ओर था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कुछ समय पहले शशिकला को बंगलुरु जेल में 5 स्टार होटल जैसा ट्रीटमेंट मिलने का आरोप लगाया था। AIADMK की अप्सरा रेड्डी ने कहा, "कमल हासन का जो मन करे, वो कह सकते हैं। शशिकला मैडम पर ऐसे अटैक करना सही नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, "वीडियो में जो दिखाया गया है वो सच नहीं है। उनको जेल में लग्जरी लाइफ बिताने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। लोगों को पहले सच्चाई का पता लगाना चाहिए। कमल हासान लगातार राजनीतिक बयान दे रहे हैं। मैं उनकी बातों पर कोई सफाई नहीं देना चाहूंगी। यह हैडलाइंस और टीआरपी के लिए बहुत अच्छा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed