Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Amrohi Birth Anniversary Director Writer Film And Life Unknown Facts

Kamal Amrohi Birth Anniversary: उम्दा निर्देशक-लेखक कमाल अमरोही, अपनी जिद-गुस्से के लिए भी हुए मशहूर

Fri, 17 Jan 2025 10:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jan 2025 10:09 AM IST
सार

जब भी फिल्म ‘पाकीजा’ का जिक्र आता है तो निर्देशक कमाल अमरोही के उम्दा निर्देशन की तारीफ किए बिना दर्शक रह नहीं पाते हैं। यह निर्देशक सिर्फ अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए ही नहीं जाना जाता है, कमाल अमरोही से जुड़े कई ऐसे किस्से भी जो उनकी अलग ही शख्सियत पेश करते हैं।

विज्ञापन
Kamal Amrohi Birth Anniversary Director Writer Film And Life Unknown Facts
निर्देशक कमाल अमरोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के अमरोहा से आने वाले कमाल अमरोही ने बतौर लेखक और निर्देशक हिंदी फिल्मों में एक अलग जगह बनाई। साथ ही मीना कुमारी से प्यार, शादी और तलाक के कारण भी वह चर्चा में रहे। निर्देशक की कई और बातें, अनसुने किस्से भी मौजूद हैं। कमाल अमरोही की जयंती ( 17 जनवरी 1918)पर जानिए, ऐसे ही कुछ अनसुने किस्से।

विज्ञापन
Trending Videos

बिना लिखे सुना दी कहानी 
कमाल अमरोही बहुत ही बेहतरीन राइटर थे, इस बात में शक नहीं है। ऐसा ही एक किस्सा उनके शुरुआती करियर का है। जब सोहराब मोदी फिल्म बनाने वाले थे तो एक राइटर की तलाश में थे। उन्होंने कमाल को भी एक कहानी लेकर आने को कहा। कमाल, सोहराब के ऑफिस पहुंच गए। लेकिन उनके पास कहानी, स्क्रिप्ट नहीं थी। इसके बाजवूद उन्होंने एक डायरी सामने रखकर सोहराब मोदी को स्क्रिप्ट पढ़कर सुनाई। सोहराब को स्क्रिप्ट पसंद आई। उन्होंने कमाल से स्क्रिप्ट मांगी, जिसे वह डायरी से सुना रहे थे। लेकिन जब सोहराब मोदी ने डायरी देखी तो वह खाली थी। यह देखकर वह हैरान हुए, लेकिन उन्हें कमाल अमरोही के टैलेंट का पता चल गया। सोहराब मोदी ने उन्हें अपनी फिल्मों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जौन एलिया से नाता 
कमाल अमरोही लेखक के तौर भी हिंदी सिनेमा में जाने गए। वह उम्दा गाने और कहानियां लिखते। कम ही लोग जानते हैं कि पाकिस्तान के राइटर जौन एलिया, कमाल अमरोही के कजिन हैं। इस तरह से कह सकते हैं कि शायरी और लिखने का हुनर उनके परिवार में हमेशा से मौजूद रहा। 

विज्ञापन

मीना कुमारी से प्यार-शादी-तलाक
1953 में कमाल अमरोही ने कमाल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, इसके अलावा उनका एक और प्रोडक्शन हाउस कमालिस्तान स्टूडियो भी रहा। कमाल अमरोही ने बेहतरीन फिल्में बनाईं। साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे। कमाल अमेरोही और एक्ट्रेस मीना कुमारी के प्यार, शादी और तलाक तक की कहानी खबरों का हिस्सा रहीं। मीना कुमारी से शादी भी कमाल ने चुपचाप की थी, बाद में जब मीना के पिता को इस बात का पता लगा तो उन्होंने मीना को घर से चले जाने को कहा। इसके बाद मीना कुमारी और कमाल अमरोही साथ रहने लगे। लेकिन अपने गुस्से के लिए मशहूर कमाल अमरोही को मीना कुमारी का पति कहलाने में समस्या महसूस होती थी। एक किस्सा ऐसा ही मशहूर है। जब किसी इवेंट में उन्हें मीना कुमारी के पति के तौर पर मिलवाया गया, ऐसे में वह गुस्सा हो गए। इवेंट छोड़ दिया और कहा- ‘मैं मीना कुमारी का पति नहीं, कमाल अमरोही हूं और ये मेरी पत्नी मीना कुमारी हैं।’

Kamal Amrohi Birth Anniversary Director Writer Film And Life Unknown Facts
फिल्म 'पाकीजा' का एक सीन, मीना कुमारी को सीन समझते हुए कमाल अमरोही - फोटो : एक्स (ट्विटर)

18 साल में बनाई पाकीजा 
फिल्म ‘पाकीजा’ बतौर डायरेक्टर कमाल अमरोही की बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म को बनने में लगभग 18 साल गए। साथ ही कमाल अमरोही का सारा पैसा इस फिल्म पर लग गया। फिल्म के बीच में मीना कुमारी, जो इस फिल्म की हीरोइन थी, बीमारी भी रहने लगीं। साथ ही कमाल और मीना कुमारी का तलाक भी हो चुका था। इसके बाद भी मीना कुमारी, कमाल अमरोही के एक बार कहने पर फिल्म के सेट पर पहुंचीं। एक-एक सीन शूट करने के लिए कमाल ने लाखों रुपये खर्च किए। फिल्म बाद में बहुत बड़ी हिट साबित हुई। 

कमाल अमरोही की आखिरी ख्वाहिश 
कमाल अमरोही ने मीना कुमारी के लिए ‘पाकीजा’ जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई, मीना के मरने के बाद यह फिल्म खूब चली। लेकिन मीना कुमारी से कमाल अमरोही की शादी बहुत अच्छी नहीं रही, मीना की जिंदगी मुश्किलों से भरी रही। इसके बावजूद भी कमाल अमरोही की आखिरी ख्वाहिश थी कि उन्हें मरने के बाद मीना कुमारी की कब्र के पास ही दफनाया जाए। ऐसा किया भी गया, कमाल के गुजर जाने के बाद उन्हें मीना कुमारी के पास ही दफनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed