फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kamaal rashid khan said muslim community itself should hand over gyanwapi masjid to the government

KRK: 'अब मुस्लिम समाज को खुद ही मस्जिद को...', ज्ञानवापी मस्जिद मामले में केआरके ने मुस्लिमों को दी सलाह

Sat, 05 Aug 2023 09:38 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 05 Aug 2023 09:38 AM IST
सार

केआरके सोशल मीडिया पर फिल्मों और सितारों के बारे में अजीबो-गरीब बयान देने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल उन्होंने मुस्लिमों को लेकर अजीब बयान दिया है और ज्ञानवापी मामले पर भी सलाह दी है। 

विज्ञापन
kamaal rashid khan said muslim community itself should hand over gyanwapi masjid to the government
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी समय से वराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुर्खियों में है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एएसआई सर्वे की मंजूरी दे दी है। इस पर सभी की अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं हैं। इसी संबंध में खुद को क्रिटिक्स बताने वाले कमाल राशिद खान यानि केआरके ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केआरके सोशल मीडिया पर फिल्मों और सितारों के बारे में अजीबो-गरीब बयान देने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल उन्होंने मुस्लिमों को लेकर अजीब बयान दिया है और ज्ञानवापी मामले पर भी सलाह दी है। 

विज्ञापन

ज्ञानवापी पर बोले केआरके
केआरके ने ज्ञानवापी मामले में ट्वीट कर कहा, 'जब हुकूमत ने मन बना लिया है कि ज्ञानवापी मस्जिद को मंदिर बनाया जाएगा, तो फिर सरकार को कोई रोक नहीं सकता। मेरे ख्याल में अब मुस्लिम समाज को खुद ही मस्जिद को, सरकार के हवाले कर देना चाहिए।' केआरके के इस बयान के बाद से इस समुदाय के लोग भड़क भी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Kajol: काजोल के लिए परेशानी का सबब बनी उनकी हंसी, एक अभिनेता ने लगाई फटकार तो दूसरे ने कहा- चुप हो जाओ यार

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों को दी धर्म परिवर्तन की सलाह
हालांकि वह अक्सर कुछ न कुछ बयानबाजी करते रहते हैं। इससे पहले भी क्रिटिक ने मुस्लिमों को धर्म परिवर्तन की सलाह दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं भारत के सभी मुसलमानों को सलाह देता हूं कि वो धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाएं क्योंकि धर्म से ज्यादा जरूरी आपके बच्चों की जिंदगी है। अरब देश के लिए हम भारतीय मुसलमान धर्मांतरित हुए और अब अरब देश इस्लाम की रक्षा नहीं कर पा रहा है, इसलिए अपने परिवार को बचाने के लिए दोबारा धर्म परिवर्तन करना कोई गलत बात नहीं है।'

विज्ञापन

रजनीकांत का मजाक बनाना पडा भारी
बता दें कि बीते दिनों केआरके ने ट्विटर पर रजनीकांत की तस्वीर साझा कर उनका भी मजाक बनाया था, जो कि केआरके को भारी पड़ा था। उनके ट्वीट के बाद रजनीकांत के फैंस ने केआरके को आड़े हाथों लिया था और उनकी जमकर क्लास लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed